एजुकेशन

FMGE December 2025: फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन डेट हुई जारी, एप्लीकेशन फॉर्म 14 नवंबर से

FMGE December 2025 Exam Date: फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन डेट जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in से परीक्षा का शेड्यूल चेक कर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म 14 नवंबर, 2025 को दोपहर 3 बजे से शुरू होंगे

Image

फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन डेट हुई जारी

FMGE December 2025 Exam Date: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने आज, 12 नवंबर, 2025 को फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (FMGE) दिसंबर 2025 परीक्षा की तारीख जारी कर दी है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in या खबर से परीक्षा की तारीख, आवेदन करने की तारीख देख सकते हैं।

एप्लीकेशन फॉर्म (FMGE December 2025 Application Form) 14 नवंबर, 2025 को दोपहर 3 बजे से शुरू होंगे

कब है परीक्षा, FMGE December 2025 Exam

यह एग्जाम 17 जनवरी, 2026 को देश भर के अलग-अलग सेंटर्स पर कंप्यूटर-बेस्ड मोड में होगा। ऑनलाइन एप्लीकेशन विंडो (FMGE December 2025 Application Form Last Date) 4 दिसंबर, 2025 (रात 11:55 बजे तक) एक्टिव रहेगी।

क्यों होती है ये परीक्षा

यह एग्जाम उन भारतीय स्टूडेंट्स के लिए है जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विदेशी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ मेडिसिन, बैचलर ऑफ सर्जरी (MBBS) की डिग्री पूरी कर ली है और भारत में मेडिकल प्रैक्टिस करना चाहते हैं। ऐसे कैंडिडेट्स के लिए देश में डॉक्टर के तौर पर रजिस्टर होने के लिए FMGE स्क्रीनिंग टेस्ट पास करना जरूरी है।

साल में दो बार होती है परीक्षा

NBEMS साल में दो बार, जून और दिसंबर में, कंप्यूटर-बेस्ड मोड में FMGE स्क्रीनिंग टेस्ट करवाता है। FMGE जून 2025 के नतीजों के मुताबिक, 37,207 रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स में से 36,034 एग्जाम में बैठे, और सिर्फ 6,707 ही पास हुए। इसका मतलब है कि पास रेट लगभग 18% रहा, जबकि फेल होने का रेट 81.39% था, जो पिछले सालों से ज्यादा है।

क्वालिफाइंग क्राइटेरिया के अनुसार, कैंडिडेट्स को क्वालिफाई घोषित होने के लिए 300 में से कम से कम 150 मार्क्स लाने होंगे।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article