एजुकेशन

Explained: SSB क्या है? इसमें कैसे मिलती है नौकरी, कौन सी डिग्री होती है जरूरी

SSB kya hai Sashastra Seema Bal me kaise banaye career: सशस्त्र सीमा बल (SSB) में शामिल होने के लिए, आपको अपनी शिक्षा (10वीं/ 12वीं/ ग्रेजुएशन) के आधार पर कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल, या ऑफिसर-लेवल के खास पदों (UPSC के जरिए) के लिए अप्लाई करना होता है। इसमें शामिल होने के लिए फिजिकल स्टैंडर्ड (ऊंचाई, वजन, छाती) पूरा करना सबसे जरूरी है, इसके अलावा कुछ और स्टेज (PET, PST, लिखित परीक्षा, स्किल/ट्रेड टेस्ट, मेडिकल) पास करने होते हैं, और जब नोटिफिकेशन आते हैं, तो ऑफिशियल साइट्स पर ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस को फॉलो करना होता है।

Image

सशस्त्र सीमा बल में नौकरी के लिए क्या करें?

Career Job Opportunity in Sashastra Seema Bal: सशस्त्र सीमा बल (SSB) में शामिल होने के लिए, आपको अपनी शिक्षा (10वीं/ 12वीं/ ग्रेजुएशन) के आधार पर कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल, या ऑफिसर-लेवल के खास पदों (UPSC के जरिए) के लिए अप्लाई करना होता है। इसमें शामिल होने के लिए फिजिकल स्टैंडर्ड (ऊंचाई, वजन, छाती) पूरा करना सबसे जरूरी है, इसके अलावा कुछ और स्टेज (PET, PST, लिखित परीक्षा, स्किल/ट्रेड टेस्ट, मेडिकल) पास करने होते हैं, और जब नोटिफिकेशन आते हैं, तो ऑफिशियल साइट्स पर ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस को फॉलो करना होता है।

सशस्त्र सीमा बल क्या है? (Sashastra Seema Bal kya hai)

भारत का एक केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल है, जो गृह मंत्रालय के अधीन काम करता है और मुख्य रूप से नेपाल और भूटान के साथ भारत की खुली सीमाओं की सुरक्षा, सीमा पार अपराधों और तस्करी को रोकने तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ाने का काम करता है। इसकी स्थापना 20 दिसंबर 1963 में 'विशेष सेवा ब्यूरो' के रूप में हुई थी और इसका उद्देश्य सीमावर्ती आबादी को दुश्मन की कार्रवाइयों के खिलाफ तैयार करना है। आइये इसकी स्थापना दिवस पर जानें एसएसबी क्या है? सशस्त्र सीमा बल में नौकरी कैसे मिलती है?

सशस्त्र सीमा बल में नौकरी के लिए क्या करें? (SSB me Naukri kaise karen)

सशस्त्र सीमा बल की आधिकारिक साइट ssb.gov.in है, लेकिन करियर संबंधी सभी जानकारी के लिए उम्मीदवारों को recruitment.ssb.gov.in पर विजिट करने की जरूरत है। SSB में नौकरी के लिए समय समय पर विज्ञप्ति आती है। SSB (आर्म्ड फोर्सेज का सर्विस सिलेक्शन बोर्ड या सशस्त्र सीमा बल) में नौकरी पाने के लिए, आपको एजुकेशनल/ उम्र के क्राइटेरिया पूरे करने होंगे, एक कॉम्पिटिटिव एग्जाम (जैसे आर्म्ड फोर्सेज के लिए NDA/CDS) पास करना होगा। कुछ विशेष पदों के लिए 5 दिन का SSB इंटरव्यू प्रोसेस पास करना होगा जो लीडरशिप, टीमवर्क और पर्सनैलिटी पर फोकस करता है।

सशस्त्र सीमा बल में नौकरी

सशस्त्र सीमा बल में नौकरी

SSB इंटरव्यू क्या है? SSB Interview kya hai

इसमें फिजिकल/ साइकोलॉजिकल टेस्ट, ग्रुप टास्क और पर्सनल इंटरव्यू लिया जाता है। अगर आप भी SSB इंटरव्यू तक आ जाते हैं, तो इसकी तैयारी के लिए जबरदस्त फिटनेस रखना होगा, अपनी कम्युनिकेशन स्किल्स पर काम करना होगा, जनरल अवेयरनेस स्ट्रॉन्ग करनी होगी, इसके लिए आप रोजाना अखबार पढ़िए या प्रतियोगी परीक्षा वाली मैग्जीन का सहारा ले सकते हैं। इसके अलावा हर उस स्किल पर काम करना होगा, जो आपको सशस्त्र सीमा बल में काम करने के लिए सबसे मजबूत दावेदार बना सकती है।

Career in Sashastra Seema Bal

सशस्त्र सीमा बल (SSB) में करियर में कांस्टेबल से लेकर असिस्टेंट कमांडेंट तक के पद मिलते हैं। इनका काम बॉर्डर गार्डिंग (नेपाल/भूटान), देश विरोधी गतिविधियों को रोकना और देश सेवा पर ध्यान देना है।

सशस्त्र सीमा बल में नौकरी

सशस्त्र सीमा बल में नौकरी

क्या 10वीं 12वीं भी कर सकते हैं नौकरी

हां, सशस्त्र सीमा बल में ज्यादातर नौकरी कांस्टेबल या हेड कांस्टेबल की जाती है। इन पदों पर सरकारी नौकरी के लिए 10वीं 12वीं पास आवेदन कर सकते हैं।

चलिए जानते हैं सबसे किन पदों पर निकलती है नौकरी

  • Constable
  • Head Constable
  • Assistant Commandant
  • Sub-Inspector
  • Assistant Sub-Inspector
  • Inspector
  • Officers
Constable

कांस्टेबल के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसे कांस्टेबल (General Duty) भी कहा जाता है। इसमें विभिन्न स्ट्रीम में जाने का मौका मिलता है जैसे:

  • Carpenter
  • Blacksmith
  • Driver
  • Tailor
  • Gardner
  • Cobbler
  • Veterinary
  • Painter
  • Washerman
  • Barber
  • Safaiwala
  • Cook
  • Water Carrier
इसमें चयन के लिए लिखित परीक्षा / पीएसटी / पीईटी / साक्षात्कार का आयोजन किया जाता है।
सशस्त्र सीमा बल में नौकरी

सशस्त्र सीमा बल में नौकरी

Head Constable

इसी तरह Head Constable के लिए 12वीं पास व कभी कभी डिप्लोमा भी मांग लिया जाता है। हेड कांस्टेबल के तहत आप इन स्ट्रीम में जा सकते हैं:

  • Electrician
  • Mechanic
  • Steward
  • Veterinary
  • Communication
इसके लिए चयन लिखित परीक्षा व/ या साक्षात्कार के आधार पर किया जाता है।

SI/ ASI

रही बात सब इंस्पेक्टर व असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर की तो विभाग के अनुसार, B.E/B.Tech, Diploma, B.Sc, D.Pharm, B.Pharm की मांग की जा सकती है। इसमें भी कई स्ट्रीम होती है जैसे:

  • Draughtsman
  • Communication
  • Staff Nurse Female
  • Stenographer
  • Pharmacists
  • Radiographer
  • Operation Theater Technician
  • Dental Technician
इसके लिए चयन लिखित परीक्षा / पीएसटी / पीईटी / साक्षात्कार के आधार पर किया जाता है।
सशस्त्र सीमा बल में नौकरी

सशस्त्र सीमा बल में नौकरी

SSB Function: मुख्य कार्य

सीमा सुरक्षा: नेपाल (1751 किमी) और भूटान (699 किमी) के साथ भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं की निगरानी और सुरक्षा करना।

सीमा पार अपराध रोकना: तस्करी, मानव तस्करी और अन्य राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों पर अंकुश लगाना।

जन समर्थन: सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों में विश्वास पैदा करना और सरकार की 'सौम्य उपस्थिति' दर्ज कराना।

नागरिक कार्रवाई: स्कूलों, सड़कों और शौचालयों जैसे बुनियादी ढाँचे का निर्माण करना।

अन्य ड्यूटी: कानून-व्यवस्था, आतंकवाद विरोधी अभियान और चुनाव ड्यूटी जैसे कार्य भी करना।

सशस्त्र सीमा बल का इतिहास, SSB ka Itihas

एसएसबी की स्थापना 1963 में की गई थी, इनका उद्देश्य देश की सेवा है। बल का आदर्श वाक्य 'सेवा, सुरक्षा और बंधुत्व' इसके गौरवशाली इतिहास को दर्शाता है। 1962 में चीनी आक्रमण के बाद यह महसूस किया गया की देश की सीमाओं की रक्षा किसी अकेले बल द्वारा नहीं की जा सकती है। यही वजह है कि अतिविशिष्ट प्रतिबद्ध सीमा प्रहरी बल (Highly Specialized Committed Border Guarding Force) की जरूरत लगी। शुरू में इसका नाम 'विशेष सेवा निकाय' था फिर इसे 'विशेष सेवा ब्यूरो' कर दिया गया। 15 दिसंबर, 2003 को विशेष सेवा ब्यूरो का नाम बदलकर "सशस्त्र सीमा बल" कर दिया गया।

सशस्त्र सीमा बल में नौकरी

सशस्त्र सीमा बल में नौकरी

भारत भूटान सीमा में रोल

12 मार्च, 2004 को एसएसबी को भारत-भूटान सीमा की सुरक्षा करने का आदेश दिया गया और 699 किलोमीटर लंबी भारत-भूटान सीमा की सुरक्षा का दायित्व सौंपा गया और इसे भारत-भूटान सीमा के लिए लीड एजेंसी भी घोषित किया गया।

भारत नेपाल सीमा में रोल

एसएसबी को 19 जून 2001 को भारत-नेपाल सीमा की रक्षा करने का अधिकार दिया गया और 1751 किलोमीटर लंबी भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा का दायित्व का काम सौंपा गया इसे 2001 में भारत-नेपाल सीमा के लिए लीड इंटेलिजेंस एजेंसी भी घोषित किया गया।

इस संस्थान का उद्देश्य दूर-दराज वाले क्षेत्रों, कमजोर क्षेत्रों, पिछड़े क्षेत्रों, रणनीतिक, दूरस्थ जलवायु और भौगोलिक रूप से कठिन सीमा क्षेत्रों में मानव बल के रूप में सपोर्ट करना है, यही वजह है इन एरियों में एसएसबी सशस्त्र सीमा बल के जवान देखने को मिलते हैं।

अगर आप भी 10वीं पास से लेकर स्नातक तक हैं तो आप एसएसबी ज्वॉइन कर देश सेवा के साथ बेहतरीन करियर बना सकते हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article