एजुकेशन

Explained: दुनिया में चौथी सबसे ताकतवर वायु सेना भारत की; जानें कैसे होती है भर्ती, इन 3 तरीकों से होती है एंट्री

How to Join Indian Air Force Step by Step in Hindi: आज 8 अक्टूबर 2025 को भारतीय वायुसेना अपना 93वां वायु सेना दिवस मना रही है। भारतीय वायु सेना (IAF) में करियर न केवल प्रतिष्ठित बल्कि रोमांचकारी भी है। IAF दुनिया की सर्वश्रेष्ठ वायु सेनाओं में से एक है। यहां सिर्फ पायलट ही नहीं, इंजीनियर या ग्राउंड ड्यूटी भी करने का अवसर मिलता है। आइए Indian Air Force Day 2025 पर भारतीय वायु सेना में करियर शुरू करने के बारे में जानें। इसमें शामिल होने के लिए स्टेप बाय स्टेप क्या तरीका है, सेवा के क्या फायदे हैं, इसके अलावा आम सवालों के सरल तरीके से जवाब पाएं

Image

भारतीय वायु सेना में कैसे शामिल हों, चरण दर चरण हिंदी में

How to Join Indian Air Force After 12th Graduation and Post Graduation: आज भारतीय वायुसेना दिवस है। Indian Air Force दुनिया की चौथी सबसे बड़ी वायु सेना है। भारतीय वायु सेवा देश की आन-बान-शान है, ये देश की ताकतवर और सम्मानित सेनाओं में से एक है। इसमें नौकरी करना सिर्फ करियर चलाना या देश सेवा नहीं, बल्कि गर्व की भी बात है। यहां सिर्फ पायलट ही नहीं, इंजीनियर या ग्राउंड ड्यूटी भी करने का अवसर मिलता है। आइए Indian Air Force Day 2025 पर भारतीय वायु सेना में करियर शुरू करने के बारे में जानें। इसमें शामिल होने के लिए स्टेप बाय स्टेप क्या तरीका है, सेवा के क्या फायदे हैं, और आम सवालों के सीधे जवाब पाएं

हर साल लाखों युवा भारतीय एयरफोर्स का हिस्सा बनने का सपना देखते हैं, लेकिन इसमें भर्ती कैसे होती है या क्‍या क्‍या तरीके हैं, इसके बारे में पहले से कम लोगों को पता होता है। इसलिए आज Indian Air Force Day 2025 के मौके पर जानेंगे भारतीय वायु सेना से जुड़ने का क्या है तरीका

भारतीय वायु सेना ही क्यों?

ये कोई छोटी बात नहीं कि दुनिया में भारत के पास चौथी सबसे बड़ी वायु सेना है। Indian Air Force के पास 1700 से ज्यादा एयरक्राफ्ट और 1,40,000 से ज्यादा कर्मचारी अपनी सेवा दे रहे हैं। Indian Air Force के पास दुनिया के सबसे एडवांस्ड फाइटर जेट्स में से एक सुखोई Su-30MKI है। यही नहीं, Indian Air Force के पास गरुड़ कमांडो फोर्स है जो काउंटर टेररिज्म, कॉम्बैट सर्च एंड रेस्क्यू और होस्टेज रेस्क्यू जैसे मिशन में 100 प्रतिशत सफलता पाती है।

इस साल वायु सेना दिवस 'ऑपरेशन सिंदूर' के वीर योद्धाओं को समर्पित है, जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ बिना कोई नुकसान झेले उनके छक्के छुड़ा दिए। क्या आप जानते हैं वर्ल्ड वॉर 2 के बाद किसी युद्ध में भाग लेने वाली IAF एकलौती वायु सेना है। Indian Air Force (IAF) ने 1971 भारत-पाक युद्ध में अहम भूमिका निभाई थी, जिसके बाद ईस्ट पाकिस्तान बांग्लादेश बना था।

कैसे ज्वाइन कर सकते हैं भारतीय वायु सेना, IAF Joining Process

वायु सेना में भर्ती के तीन रास्ते हैं:-

भारतीय वायु सेना में मुख्य रूप से तीन तरीकों से जाया जा सकता है - फ्लाइंग ब्रांच, ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी नॉन टेक्निकल ब्रांच

इन सभी में 12वीं के बाद, ग्रेजुएशन के बाद और पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद भी पहुंचा जा सकता है।

IAF

IAF

12वीं के बाद कैसे ज्वाइन करें भारतीय वायु सेना

बहुत से युवा इंटरमीडिएट करने के लिए बाद Indian Air Force (IAF) ज्वाइन करते हैं। यदि आप भी ऐसा चाहते हैं तो NDA यानी नेशनल डिफेंस एकेडमी की परीक्षा देनी होगी। इस परीक्षा का आयोजन हर साल होता है। बकायदा इसके लिए नोटिफिकिशन जारी होता है। आवेदन फॉर्म को तय समय में भरना होता है। परीक्षा में सफल जिन उम्मीदवारों को सेलेक्शन किया जाता है, उन्हें खड़कवासला स्थित NDA में तीन साल की ट्रेनिंग दी जाती है। इसके बाद एक साल उन्हें एयरफोर्स की ट्रेनिंग दी जाती है। तब जाकर आप एयरफोर्स में पहुंच पाते हैं।

इसके जरिए उम्मीदवर फ्लाइंग ब्रांच, ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी नॉन टेक्निकल ब्रांच में जा सकते हैं। फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल ब्रांच जॉइन करने वाले उम्मीदवारों को BTech, जबकि ग्राउंड ड्यूटी नॉन टेक्निकल ब्रांच जॉइन करने वाले कैंडिडेट्स को BSc की डिग्री मिलती है।

12वीं के बाद भारतीय वायु सेना ज्वाइन करने के लिए क्या है पात्रता

  • 12वीं के बाद जब आप एनडीए परीक्षा के लिए फॉर्म भरेंगे, तो आपकी उम्र 16.5 से 19.5 के बीच होनी चाहिए।
  • 12वीं के दौरान आपके विषय फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स होने चाहिए।
  • हालांकि अगर 12वीं का रिजल्ट नहीं आया है तब भी आप NDA परीक्षा का फॉर्म भर सकते हैं।

अग्निवीर वायु भर्ती के जरिये कैसे ज्‍वाइन करें भारतीय वायु सेना

12वीं के बाद भारतीय वायु सेना में जाने का कुछ साल पहले एक और तरीका खुल गया, जिसे अग्निवीर वायु भर्ती कहते हैं। इसमें 17.5 से 21 साल तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए भी नोटिफिकेशन जारी किया जाता है। अग्निवीर वायु भर्ती की खासियत है कि ये भर्ती सिर्फ चार साल के लिए होती है। इसके बाद केवल 25% कर्मचारियों को ही रीटेन किया जाता है। लेकिन तब भी ये एक जबरदस्त अवसर है भारतीय वायु सेना में अपनी सेवा देने का।

How to Join Indian AIR Force via Agniveer: शैक्षिक योग्यता

विज्ञान स्ट्रीम वालों के लिए: भौतिकी, गणित और अंग्रेजी के साथ 10+2, कुल मिलाकर कम से कम 50% अंक और अंग्रेजी में 50% अंक।

या 3 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा, कुल मिलाकर न्यूनतम 50% अंक और अंग्रेजी में 50% अंक।

गैर-विज्ञान स्ट्रीम के लिए: किसी भी विषय में 10+2, कुल मिलाकर 50% अंक और अंग्रेजी में 50% अंक।

या समान अंकों की आवश्यकता वाला 2 वर्षीय व्यावसायिक पाठ्यक्रम।

IAF

IAF

ग्रेजुएशन के बाद कैसे ज्वाइन करें भारतीय वायु सेना

स्नातक के बाद युवा कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज एग्जाम (CDSE), स्पेशल एंट्री (NCC) या AFCAT एंट्री के जरिए भारतीय वायु सेना में भर्ती पा सकते हैं। CDSE केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए है, वहीं बाकी दोनों में महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं। कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज एग्जाम का आयोजन साल में दो बार यूपीएससी द्वारा कराया जाता है।

भारतीय वायु सेना में जाने के लिए एक और तरीका है वो है AFCAT

Air Force Common Admission Test (AFCAT), ये वायु सेना जाने के लिए एक सामान्य प्रवेश परीक्षा है, जिसके जरिये फ्लाइंग, ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल) ब्रांच में जा सकते हैं। afcat.cdac.in/AFCAT/selectionProcess पर मौजूद जानकारी के अनुसार, NDA और CDSE के अलावा अन्य सभी प्रवेश परीक्षाओं और सभी शाखाओं के लिए, उम्मीदवारों को AFCAT परीक्षा देनी होती है।

AFCAT के बारे में

  • यह परीक्षा वर्ष में दो बार फरवरी और अगस्त में आयोजित की जाती है।
  • AFCAT के लिए आवेदन आमंत्रित करने वाले विज्ञापन जून और दिसंबर में प्रकाशित होते हैं। उम्मीदवारों को विज्ञापन के अनुसार आवेदन करना होगा।
  • यह परीक्षा भारतीय वायु सेना द्वारा पूरे भारत में आयोजित की जाती है।

ग्रेजुएशन के बाद कैसे भारतीय वायु सेना ज्वाइन करने के लिए क्या है पात्रता

  • स्नातक के बाद भारतीय वायु सेना ज्वाइन करना है तो आपकी उम्र 20 से 24 साल के बीच होनी चाहिए।
  • शादी शुदा या विवाहित उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकता है।
  • 12वीं में मैथ्स और फिजिक्स की पढ़ाई जरूरी है।

Indian Air Force Post Detail

IAF में सर्वोच्‍च रैंक के बारे में जानें

पोस्ट-ग्रेजुएशन के बाद कैसे ज्वाइन करें भारतीय वायु सेना

अगर आप पीजी कर चुके हैं लेकिन अब भारतीय वायु सेना ज्वाइन करने की सोच रहे हैं तो अभी देर नहीं हुई है, बशर्ते आप पात्रता पूरी करते हों। पोस्ट-ग्रेजुएशन के बाद ग्राउंड ड्यूटी नॉन टेक्निकल ब्रांच में भर्ती होती है। इनका काम ह्यूमन और मटेरियल रिसोर्सेज को मैनेज करना होता है। इसमें महिलाएं और पुरुष दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद भारतीय वायु सेना ज्वाइन करने के लिए क्या है पात्रता

  • पीजी के बाद भारतीय वायु सेना ज्वाइन करनी है तो आपकी उम्र 20 से 26 साल के बीच होनी चाहिए।
  • अगर आप 25 साल से कम उम्र के उम्मीदवार हैं, तो अविवाहित होना चाहिए।

क्या बिना लिखित परीक्षा भी ज्वाइन कर सकते हैं भारतीय वायु सेना

जिन लोगों ने एनसीस (NCC) एयर विंग से 'C' सर्टिफिकेट प्राप्त किया है, वे एयरफोर्स में फ्लाइंग ब्रांच पहुंच सकते हैं। इस एंट्री स्कीम के तहत एएफसीएटी या सीडीएस जैसी परीक्षाएं नहीं देनी पड़ती हैं। इसमें केवल एसएसबी इंटरव्यू होता है, लेकिन इसके लिए खास तैयारी करने की जरूरत है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article