एजुकेशन

EPFO SSA Final Answer Key 2023 Released: जारी हुआ ईपीएफओ एसएसए की फाइनल आंसर की, यहां करें डाउनलोड

EPFO SSA Final Answer Key 2023 Released: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने एसएसए की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट epfindia.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। यहां देखें कैसे डाउनलोड करें ईपीएफओ एसएसए का एडमिट कार्ड।

Image

EPFO SSA Final Answer Key 2023 Released: यहां डाउनलोड करें ईपीएफओ एसएसए की फाइनल आंसर की

EPFO SSA Final Answer Key 2023 Released: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने आज यानी 17 फरवरी को सोशल सिक्योरिटी असिस्टेंट के पदों पर भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी कर (EPFO SSA Final Answer Key) दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार epfindia.gov.in पर जाकर अपनी उत्तरकुंजी डाउनलोड कर (EPFO SSA Final Answer Key 2023 Download) सकते हैं। इसके लिए आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

EPFO SSA Final Answer Key: कब आयोजित की गई थी परीक्षा

बता दें ईपीएफओ एसएसए की स्टेज 1 की परीक्षाएं अक्टूबर 2023 को आयोजित की गई थी। स्टेज 1 की परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए चरण 2 की परीक्षा आयोजि की जाएगी। यहां सफल होने वाले उम्मीदवारों का फाइनल सेलेक्शन माना जाएगा। नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए आप ईपीएफओ एसएसए की फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

EPFO SSA Final Answer Key 2023 Download

  • सबसे पहले epfindia.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर EPFO SSA Final Answer Key 2023 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • फाइनल आंसर की आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

EPFO SSA Final Answer Key 2023: चयन प्रक्रिया

ईपीएफओ एसएसए की इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए सोशल सिक्योरिटी असिस्टेंट के कुल 2 हजार 674 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यहां उम्मीदवारो का सेलेक्शन दो चरणों में किया जाता है। पहले कंप्यूटर आधारित टेस्ट होता है। इसमें चयनित होने वाले अभ्यर्थियों का सेलेक्शन फेज 2 कंप्यूटर स्किल टेस्ट के लिए किया जाता है।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article