एजुकेशन

DUSU Election 2026: NSUI और ABVP ने घोषित किए उम्मीदवार, 18 सितंबर को होगा मतदान

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव 2026-27 के लिए ABVP और NSUI ने अपने चार केंद्रीय पदों के उम्मीदवारों का पैनल घोषित कर दिया है। अब 18 सितंबर को मतदान होगा, जबकि मतगणना 19 सितंबर को की जाएगी।

Image

NSUI और ABVP ने घोषित किए उम्मीदवार, 18 सितंबर को होगा मतदान (Image - ChatGPT)

DUSU Election 2026 Candidates Name: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव 2026-27 को लेकर कैंपस में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने अपने-अपने प्रमुख पदों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। दोनों संगठनों के प्रत्याशी अब चुनाव प्रचार के जरिए छात्रों तक पहुंचने की तैयारी में हैं। जानें NSUI और ABVP का पूरा पैनल क्या है।

NSUI ने अध्यक्ष पद के लिए विजय शंकर मीणा को मैदान में उतारा है। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए वीर छत्राथ, सचिव पद के लिए नम्रता चौधरी और संयुक्त सचिव पद के लिए गोपाल चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया है।

दूसरी ओर, ABVP की ओर से अध्यक्ष पद पर यश डबास चुनाव लड़ेंगे। उपाध्यक्ष पद के लिए इशू मौर्य, सचिव पद के लिए रिया छाबड़ी और संयुक्त सचिव पद के लिए लक्ष्यराज सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।

DUSU Election 2026 Date

चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 10 सितंबर थी। इसके बाद 11 सितंबर को दोपहर 12 बजे तक नाम वापस लेने का मौका दिया गया। अब 18 सितंबर को मतदान होगा, जबकि मतगणना (Delhi University Result 2026) 19 सितंबर को की जाएगी।

CBSE के OSM मामले में भी NSUI की याचिका

DUSU चुनाव के बीच NSUI का नाम CBSE की ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) व्यवस्था को लेकर दायर की गई याचिका के कारण भी चर्चा में रहा। NSUI ने कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों के मूल्यांकन में कथित तकनीकी समस्याओं और गड़बड़ियों का मुद्दा उठाते हुए दिल्ली हाईकोर्ट में PIL दाखिल की थी।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article