एजुकेशन

DU UG CSAS 2026 की राउंड 2 सीट अलॉटमेंट लिस्ट हुई जारी, जानें आगे का प्रोसेस

दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने आज यानी 25 जुलाई 2026 को DU UG CSAS 2026 की राउंड 2 सीट अलॉटमेंट लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जारी कर दी है। उम्मीदवार राउंड 2 काउंसलिंग की महत्वपूर्ण तारीखें यहां से नोट करें।

Image

DU UG CSAS 2026

DU UG CSAS 2026 Second Seat Allotment List: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने आज यानी 25 जुलाई 2026 को DU UG CSAS 2026 की राउंड 2 सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी है। जिन छात्रों ने CSAS के तहत यूजी एडमिशन के लिए आवेदन किया था, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल के जरिए राउंड 2 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट देख सकते हैं। जिन उम्मीदवारों को राउंड 2 में सीट अलॉट हुई है, उन्हें 26 जुलाई 2026 की रात 11:59 बजे तक अपनी अलॉट की गई सीट स्वीकार करनी होगी। इसके बाद कॉलेजों की ओर से आवेदन और दस्तावेजों का वेरिफिकेशन किया जाएगा।

उम्मीदवारों को 28 जुलाई 2026 की रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन एडमिशन फीस जमा करनी होगी। यूनिवर्सिटी के अनुसार, नए शैक्षणिक सत्र की कक्षाएं 28 जुलाई 2026 से शुरू होंगी।

DU UG CSAS 2026 राउंड 2 अलॉटमेंट रिजल्ट कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से अपना राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट देख सकते हैं:

1. सबसे पहले DU की आधिकारिक एडमिशन वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जाएं।

2. होमपेज पर UG Admission सेक्शन में जाएं।

3. अब राउंड 2 सीट अलॉटमेंट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

4. इसके बाद एक नई विंडो खुलेगी।

5. यहां अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करके लॉगिन करें।

6. लॉगिन करने के बाद अपने डैशबोर्ड पर जाएं और अलॉटमेंट लेटर पर क्लिक करें।

7. अलॉटमेंट लेटर में दी गई सभी जानकारी ध्यान से चेक करें।

राउंड 2 में सीट मिलने के बाद क्या करें?

जिन उम्मीदवारों को अपनी पसंद का कॉलेज और कोर्स अलॉट हुआ है, वे सीट को कंफर्म करने के लिए उपलब्ध विकल्प के अनुसार आगे की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। वहीं, जो छात्र बेहतर कॉलेज या प्रोग्राम की उम्मीद कर रहे हैं, वे अपग्रेड का विकल्प चुनकर अगले अलॉटमेंट राउंड का इंतजार कर सकते हैं।

DU CSAS UG 2026 Timeline

  • राउंड 2 सीट अलॉटमेंट: 25 जुलाई 2026, दोपहर 12 बजे
  • उम्मीदवारों द्वारा सीट स्वीकार करने की अवधि: 25 जुलाई से 26 जुलाई 2026 रात 11:59 बजे तक
  • कॉलेजों द्वारा दस्तावेजों का सत्यापन और मंजूरी: 25 जुलाई से 27 जुलाई 2026 रात 11:59 बजे तक
  • ऑनलाइन एडमिशन फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 28 जुलाई 2026 रात 11:59 बजे तक

सीट अलॉट होने के बाद उम्मीदवारों को कॉलेज की ओर से होने वाले दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया समय पर पूरी करनी होगी। इसके बाद निर्धारित समय सीमा के अंदर एडमिशन फीस जमा करना जरूरी है। उम्मीदवारों को ध्यान रखना चाहिए कि तय समय पर फीस जमा नहीं करने या जरूरी प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर उनकी अलॉट की गई सीट रद्द हो सकती है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article