एजुकेशन

DU BTech Spot Admission 2026: स्पॉट एडमिशन राउंड-1 का रिवाइज्ड शेड्यूल जारी, जरूरी तारीखें करें नोट

DU के फैकल्टी ऑफ टेक्नोलॉजी ने बीटेक पाठ्यक्रमों में स्पॉट एडमिशन 2026-27 का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया। जिन छात्रों ने स्पॉट एडमिशन के लिए आवेदन किया है, वे अब नए कार्यक्रम के अनुसार आगे की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

Image

DU BTech Spot Admission 2026: स्पॉट एडमिशन राउंड-1 का रिवाइज्ड शेड्यूल जारी (Image - ChatGPT)

DU BTech Spot Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के फैकल्टी ऑफ टेक्नोलॉजी ने बीटेक पाठ्यक्रमों में स्पॉट एडमिशन 2026-27 का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने स्पॉट एडमिशन के लिए आवेदन किया है, वे अब नए कार्यक्रम के अनुसार आगे की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। विश्वविद्यालय ने बताया है कि स्पॉट एडमिशन राउंड-1 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 6 अगस्त 2026 को शाम 4:59 बजे तक जारी कर दिया जाएगा। जिन उम्मीदवारों को सीट मिलेगी, उन्हें तय समय के भीतर सीट स्वीकार करनी होगी और बाकी प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

स्पॉट एडमिशन राउंड-1 का सीट अलॉटमेंट 6 अगस्त को शाम 4:59 बजे तक जारी होगा। इसके बाद उम्मीदवार 6 अगस्त शाम 4:59 बजे से लेकर 9 अगस्त शाम 4:59 बजे तक अपनी सीट स्वीकार (Accept) कर सकेंगे।

उम्मीदवारों द्वारा सीट स्वीकार करने के बाद फैकल्टी ऑफ टेक्नोलॉजी 6 अगस्त से 10 अगस्त तक ऑनलाइन दस्तावेजों की जांच और मंजूरी की प्रक्रिया पूरी करेगी। जिन छात्रों के दस्तावेज सही पाए जाएंगे, उन्हें 11 अगस्त 2026 शाम 4:59 बजे तक ऑनलाइन प्रवेश शुल्क जमा करना होगा।

CW कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए भी जरूरी जानकारी

विश्वविद्यालय ने कॉम्बैट वार्ड (CW) श्रेणी के पहले राउंड की प्रक्रिया भी पूरी कर ली है। इस श्रेणी का सीट अलॉटमेंट 30 जुलाई को जारी किया गया था। उम्मीदवारों को 1 अगस्त तक सीट स्वीकार करने का मौका दिया गया था, जबकि दस्तावेजों का सत्यापन 3 अगस्त तक किया गया। इसके बाद 4 अगस्त तक प्रवेश शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि तय की गई थी।

इसके अलावा अगले चरण में सीट स्वीकार करने की प्रक्रिया 3 अगस्त से 5 अगस्त तक चली, दस्तावेजों का सत्यापन 6 अगस्त तक किया गया और फीस जमा करने की अंतिम तारीख 7 अगस्त रखी गई।

समय पर पूरी करें सभी औपचारिकताएं

विश्वविद्यालय ने छात्रों को सलाह दी है कि वे सभी तय तारीखों का ध्यान रखें। सीट मिलने के बाद अगर उम्मीदवार समय पर सीट स्वीकार नहीं करते, दस्तावेज सत्यापन पूरा नहीं कराते या प्रवेश शुल्क जमा नहीं करते हैं, तो उनकी सीट रद्द हो सकती है।

आधिकारिक वेबसाइट पर रखें नजर

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे दिल्ली यूनिवर्सिटी की आधिकारिक एडमिशन वेबसाइट admission.uod.ac.in पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें। किसी भी नए अपडेट, सूचना या संशोधित कार्यक्रम की जानकारी वहीं सबसे पहले जारी की जाएगी।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article