DSSSB MTS Recruitment 2026: दिल्ली सरकार में एमटीएस के पदों पर भर्ती के लिए आज से शुरू आवेदन
- Authored by: कुसुम भट्ट
- Updated Dec 17, 2025, 03:49 PM IST
MTS Recruitment 2026: दिल्ली एमटीएस भर्ती के लिए उम्मीदवार DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे पात्रता मानदंड और अन्य जरूरी शर्तों को ध्यान से पढ़े लें।
DSSSB MTS Recruitment 2026
DSSSB MTS Recruitment 2026: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSS) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के पदों पर भर्ती शुरू कर दी है। इस भर्ती के तहत दिल्ली सरकार के अलग-अलग पदों पर कुल 714 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती का नोटिफिकेशन 11 दिसंबर को जारी किया गया। वहीं ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 17 दिसंबर 2025 से शुरू हो गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 15 जनवरी 2026 की रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट से करें आवेदन : DSSSB MTS Vacancy Apply
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे पात्रता मानदंड और अन्य जरूरी शर्तों को ध्यान से पढ़े लें।
DSSSB MTS भर्ती के लिए कैसे करें आवेदन ? DSSSB MTS Vacancy 2025
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।
- DSSSB MTS Recruitment 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब रजिस्ट्रेशन कर आवेदन फॉर्म भरें।
- जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क जमा करें।
- अब फॉर्म सबमिट कर प्रिंटआउट सेव कर लें।
जल्द आएगा नोटिफिकेशन : DSSSB MTS Notification
बताते चलें कि इस भर्ती के जरिये DSSSB दिल्ली सरकार के अलग-अलग विभागों में मल्टी टास्किंग स्टाफ के खाली पदों को भरेगा। बोर्ड भर्ती से जुड़ा नोटिफिकेशन जल्द ही जारी करेगा, जिसमें खाली पदों का विवरण, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया से जुड़ी सारी जानकारी दी जाएगी। ऐसे में जो भी उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, उनके लिये ये भर्ती एक अच्छा मौका है। चुने गए उम्मीदवारों को 18,000 से लेकर 56,900 रुपये तक हर महीने सैलरी दी जाएगी। सामान्य/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। महिला, एससी, एसटी व पूर्व सैनिकों के लिए किसी तरह का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।
परीक्षा पैटर्न की बात करें तो 2 घंटे में 200 सवाल पूछे जाएंगे , जो 200 अंकों के होंगे। लिखित परीक्षा सिर्फ एक ही चरण में होगी। परीक्षा में जनरल अवेयरनेस, जनरल इंटेलिजेंस, रीजनिंग, अरिथमेटिकल व न्यूमेरिकल एबिलिटी, हिंदी, कॉम्पीहेंशन, इंग्लिश सब्जेक्ट से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे।