एजुकेशन

DSSSB AAO Admit Card 2023 Released: जारी हुआ डीएसएसएसबी सहायक लेखा अधिकारी का एडमिट कार्ड, एक क्लिक पर करें डाउनलोड

DSSSB AAO Admit Card 2023 Released: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने सहायक लेखा अधिकारी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

DSSSB AAO Admit Card 2023: यहां डाउनलोड करें डीएसएसएसबी एएओ का एडमिट कार्ड

DSSSB AAO Admit Card 2023 Released: डीएसएसएसबी सहायक लेखा अधिकारी के दों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (DSSSB AAO Admit Card 2023 ) खबर है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने सहायक लेखा अधिकारी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर (DSSSB AAO Admit Card ) दिया है। यहां आवदेन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपना रजिस्ट्रेशन आईडी व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

बता दें इस बार डीएसएसएसबी एएओ की परीक्षाएं 27 दिसंबर 2023 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में निर्धारित होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षआएं दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित की जाएगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

DSSSB AAO Admit Card 2023 Download

  • सबसे पहले dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर DSSSB AAO Admit Card 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

यदि आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी प्रकार की कोई परेशानी होती है, तो तुरंत ऑफिशियल साइट पर जाकर शिकायत दर्ज करवाएं।

DSSSB AAO Admit Card: एडमिट कार्ड अनिवार्य

ध्यान रहे दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित सहायक लेखा अधिकारी की परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को बिना प्रवेश पत्र के एंट्री नहीं दिया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति ले जाना ना भूलें।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो ... और देखें

End of Article