DRDO CEPTAM-11 Exam Date 2026: रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने CEPTAM-11 टियर 1 परीक्षा की डेट का ऐलान कर दिया है। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए यह बड़ी खबर है। DRDO CEPTAM-11 परीक्षा कुल 764 पदों के लिए आयोजित की जा रही है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है वह DRDO CEPTAM-11 परीक्षा में शामिल हो पाएंगे। परीक्षा का आयोजन विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा से पहले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे, जिसमें परीक्षा केंद्रों की जानकारी भी दी जाएगी। आइए अब जानते हैं कब होगी DRDO CEPTAM-11 टियर 1 परीक्षा और कब जारी होगा परीक्षा एडमिट कार्ड।
DRDO CEPTAM-11 परीक्षा कब होगी
CEPTAM-11 टियर 1 परीक्षा का आयोजन 23 मार्च को किया जाएगा। जिसमें भर्ती के लिए आवेदन करने वाले लाखों उम्मीदवार शामिल होंगे। परीक्षा का आयोजन विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।
कब जारी किए जाएंगे एडमिट कार्ड
DRDO CEPTAM-11 टियर 1 परीक्षा से 3 या 4 दिन पहले डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। जिसे उम्मीदवार अपना लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करते हुए डाउनलोड कर पाएंगे। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
कितनी होगी चयनित उम्मीदवारों की सैलरी
सीनियर टेक्नीशियन असिस्टेंट ग्रेड-बी के पदों पर चयनित उम्मीदवारों का वेतन 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये प्रतिमाह हो सकता है। जबकि टेक्नीशियन-ए पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों का वेतन 19,900 रुपये से लेकर 63,200 रुपये प्रदान किए जाएंगे।
क्या है टियर 1 परीक्षा का पैटर्न
सीनियर टेक्निशियन असिस्टेंट ग्रेड बी और टेक्नीशियन-ए टियर 1 परीक्षा में सामान्य अंग्रेजी, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, रीजनिंग, सामान्य गणित और सामान्य विज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा का आयोजन 2 घंटे की अवधि के लिए किया जाएगा। इसमें परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को टियर 2 की परीक्षा में बैठने का अवसर मिलेगा। जो उम्मीदवार दोनों परीक्षाओं में सफल होते हैं, उन्हें आगे की प्रक्रिया के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
