एजुकेशन

NCC और NSS में क्या अंतर है, सरकारी नौकरी में किसे मिलता है ज्यादा फायदा

NCC and NSS Difference : एनसीसी और एनएसएस दोनों का ही उद्देश्य छात्रों को अनुशासित बनाना और अलग तरह की ट्रेनिंग देना होता है। लेकिन दोनों के काम करने का तरीका एकदम अलग है। दोनों के लक्ष्य भी बिल्कुल अलग हैं। समझिये एनसीसी और एनएसएस के बीच का फर्क और डिफेंस में किससे ज्यादा फायदा मिलता है... NCC vs NSS Comparison, NCC or NSS Which is good, NCC and NSS full form

Image

Difference between NCC and NSS

NCC and NSS Difference : सेना में जाने की इच्छा रखने वाले छात्रों के बीच NCC और NSS काफी लोकप्रिय है। ये दो संगठन देश के युवाओं को सेना, नौसेना और वायुसेना से जुड़ी ट्रेनिंग देते हैं। NCC की फुल फॉर्म National Cadet Corps होती है तो वहीं NSS की फुल फॉर्म National Service Scheme है। दोनों का ही उद्देश्य छात्रों को जिम्मेदार बनाना होता है। मगर इनके काम करने का तरीका, ट्रेनिंग और लक्ष्य एकदम अलग-अलग हैं। चलिये बात करते हैं दोनों के बीच में फर्क की और सरकारी नौकरी में किससे ज्यादा फायदा मिलता है...

क्या है एनसीसी What is NCC ?

सबसे पहले बात करें एनसीसी की तो ये एक सैन्य आधारित संगठन है। इसमें स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राओं को सेना, नौसेना और वायुसेना से जुड़ी ट्रेनिंग दी जाती है। एनसीसी का मुख्य उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और देशभक्ति की भावना को जगाना है। इसमें कैडेट्स को ड्रिल, परेड और हथियारों की बिल्कुल बेसिक जानकारी दी जाती है। साथ ही कैंप की भी ट्रेनिंग दी जाती है। कई छात्र एनसीसी के जरिये ही आगे चलकर सेना में अपना करियर बनाते हैं।

एनएसएस क्या है Whar is NSS ?

वहीं दूसरी तरफ एनएसएस की बात करें तो ये एक सामाजिक सेवा कार्यक्रम है, जो छात्रों को समाज के प्रति जिम्मेदारी सिखाता है। इसमें छात्र गांवों और शहरों में जाकर सफाई अभियान, रक्तदान, जागरूकता कार्यक्रम, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेते हैं। एनएसएस सिखाता है कि कैसे खुद से पहले समाज को रखना है।

दोनों के बीच का समझें फर्क NCC and NSS

NCC ज्यादा डिफेंस और अनुशासन पर ध्यान देती है। जबकि NSS समाज सेवा और जागरूकता पर आधारित है। एनसीसी में यूनिफॉर्म पहनना जरूरी होता है। तो वहीं एनएसएस में कोई यूनिफॉर्म जरूरी नहीं है। इसमें 120 घंटे की सेवा और 7 दिन का स्पेशल कैंप करना होता है। दोनों में अंतर की बात करें तो एनसीसी ज्यादा डिफेंस और अनुशासन पर केंद्रित है। वहीं एनएसएस समाज सेवा और जागरूकता पर ध्यान देता है।

डिफेंस में जाने के लिए क्या है बेस्ट ? NCC vs NSS

एनसीसी में परेड, कैंप और सर्टिफिकेट का सिस्टम होता है। करियर के लिहाज से भी दोनों के अपने अलग-अलग फायदे हैं। लेकिन डिफेंस की बात करें तो एनसीसी सर्टिफिकेट रखे वाले छात्रों को डिफेंस जॉब्स और कुछ खास तरह की नौकरियों में प्राथमिकता मिलती है।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article