एजुकेशन

DU को आज मिलेगा नया प्रेसिडेंट, आर्यन मान और जोसलीन में कौन ज्यादा पढ़ा-लिखा?

दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र चुनाव में जो दो नाम टॉप पर हैं वो हैं आर्यन मान और जोसलीन नंदिता चौधरी। दोनों के ही बीच कांटे की टक्कर है। आज यानी 19 सितंबर 2025 को DUSU के नतीजे आना बाकी हैं। ऐसे में देखना ये होगा कि इस चुनावी मैदान में कौन सा दावेदार अपना परचम लहराता है। इस बीच चलिये जानते हैं कि डीयू छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार कितने पढ़े-लिखे हैं।

Image

Delhi University President election 2025 (Twitter)

DUSU President Candidates Educational Qualification: आज यानी 19 सितंबर 2025 को दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University) को अपना प्रेसिडेंट मिल जाएगा। आज डुसू चुनाव (DUSU Election Results) के वोटों की गिनती होने जा रही है। देश के सबसे बड़े छात्र चुनावों में से एक डुसू में 21 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई। मगर सिर्फ तीन उम्मीदवार आर्यन मान, जोसलीन नंदिता चौधरी और अंजलि ही इस पद के चर्चित दावेदार रहे। इन तीनों में भी सबसे ज्यादा चर्चा आर्यन और जोसलीन की की रही। आर्यन मान तब चर्चा में आ गए, जब आम लोगों से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक उनके लिए वोटिंग की अपील करने लगे। वहीं जोसलीन अपने नाम और मुद्दों को लेकर चुनावी मैदान में खूब छाई रहीं।

आर्यन और जोसलीन दोनों ही प्रेसिडेंस पद के पक्के दावेदार हैं। चुनावी मैदान में दोनों का खूब बिगुल भी बजा। इस बीच चुनावी प्रचार प्रसार में जहां एनएसयूआई की जोसलीन नंदिता चौधरी के समर्थकों की कोई कमी नहीं दिखी, वहीं एबीवीपी के आर्यन मान को भी स्टूडेंट्स का खूब सपोर्ट मिला। सिर्फ छात्रों ही नहीं बल्कि बॉलीवुड स्टार्स ने भी आर्यन का खूब समर्थन किया। अब ऐसे में दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। इस बीच जानते हैं दोनों में से कौन कितना पढ़ा-लिखा है।

कौन हैं आर्यन मान?

बता दें कि आर्यन मान हरियाणा के बहादुरगढ़ जिले के रहने वाले हैं। मान की फैमिली शराब कारोबार से जुड़ी हुई है। पिता का बड़ा शराब कारोबार है और साथ ही परिवार शुरू से ही हरियाणा की राजनीति में भी खूब सक्रिय रहा है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आर्यन मान के दादा स्व. श्रीचंद मान लोवा सत्रह खाप के प्रधान रहे हैं। वहीं उनके पिता सिकंदर मान बड़े शराब कारोबारी हैं। वे भी लोका कलां गांव के सरपंच दो बार रह चुके हैं।

कितने पढ़े-लिखे आर्यन मान?

आर्यन मान ने हंस राज कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से बी कॉम की पढ़ाई की है साथ ही वे फिलहाल में दिल्ली यूनिवर्सिटी से MA इन लाइब्रेरी साइंस की पढ़ाई कर रहे हैं। डीयू टुडे के पॉडकास्ट में आर्यन मान ने बताया कि वे हरियाणा के लोवा कलां गांव से आते हैं। उन्होंने 5वीं तक की पढ़ाई बहादुरगढ़ के सेंट थॉमस स्कूल से की। इसके बाद दिल्ली के वसंत कुंज में स्थित जीडी गोयंका स्कूल से उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई-लिखाई की। फिर आर्यन मान ने डीयू में एडमिशन लिया।

कब सुर्खियों में आए मान?

आर्यन मान तब भी ज्यादा सुर्खियों में छा गए, जब संजय दत्त, रणदीप हुड्डा और रवि किशन जैसे बॉलीवुड स्टार्स ने उनके लिए वोटिंग की अपील की। संजय दत्त के वोटिंग की अपील वाला वीडियो खुद आर्यन मान के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया था ऐसे में लोगों को एक बार को तो ये लगा कि ये वीडियो एआई द्वारा बनाया गया है और पूरी तरह से डीपफेक वीडियो है। मगर और भी बॉलीवुड स्टार्स ने जब मान के लिए वोटिंग की अपील कर अपना समर्थन दिखाया तो लोगों को यकीन हो गया कि मान के लिए वाकई बड़े-बड़े स्टार्स अपना समर्थन दिखा रहे हैं।

कितनी पढ़ी-लिखीं जोसलीन?

जोसलीन की बात करें तो वे एनएसयूआई की तरफ से दिल्ली यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव में खड़ी हैं। वे प्रेसिडेंट पद की दावेदार हैं। उन्होने जयपुर के डीपीएस स्कूल से 12वीं की पढ़ाई की है। वहीं वे फिलहाल दिल्ली यूनिवर्सिटी में ही एमए की छात्रा हैं।

जोसलीन से जुड़ी कंंट्रोवर्सी की बात करें तो वे अपने नाम को लेकर सुर्खियों में रहीं। कई लोगों ने दावा किया कि उनका नाम हमेशा से जोसलीन नहीं था। बल्कि जीतु चौधरी था मगर बाद में उन्होंने अपना नाम बदलकर जीतू से जोसलीन कर दिया। ऐसे में लोग सोशल मीडिया पर उनकी पहचान पर भी कई तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं। फिलहाल दोनों ही दावेदारों में कांटे की टक्कर है और देखना ये होगा की डीयू के छात्रसंघ चुनाव में प्रेसिडेंट पद की कुर्सी पर कौन बैठता है।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article