एजुकेशन

Delhi Schools New Guidelines: भीषण गर्मी का प्रकोप! दिल्ली के स्कूलों के लिए जारी हुई नई गाइडलाइन

Delhi Schools New Guidelines: दिल्ली में बढ़ते तापमान को देखते हुए शिक्षा निदेशालय (स्वास्थ्य शाखा) ने सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी मान्यता प्राप्त स्कूलों के लिए नई सुरक्षा गाइडलाइन जारी की है। यहां आप जान (Delhi Schools New Guidelines) सकते हैं।

Image

Delhi Schools New Guidelines: बढ़ती गर्मी को देखते हुए दिल्ली के स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन

Delhi Schools New Guidelines: देशभर में गर्मी ने इस हफ्ते रिकॉर्ड तोड़ (Delhi Schools Summer Guidelines) दिया है। दिल्ली एनसीआर समेत देशभर के कुल 14 राज्यों में भीषण गर्मी का कहर (Delhi Schools Summer Guidelines) जारी है। मौसम विभाग ने चेतावनी जताते हुए कहा है कि आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है।

दिल्ली में बढ़ते तापमान को देखते हुए शिक्षा निदेशालय (स्वास्थ्य शाखा) ने सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी मान्यता प्राप्त स्कूलों के लिए नई सुरक्षा गाइडलाइन जारी की है। यह निर्देश 27 मार्च 2025 को जारी पिछले सर्कुलर का विस्तार है, जिसका उद्देश्य छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

Delhi Schools New Guidelines

Delhi Schools New Guidelines

Delhi Schools New Guidelines: दिल्ली के स्कूलों में नई गाइडलाइन

  1. दोपहर की असेंबली रद्द: गर्मी के चलते स्कूलों में दोपहर की छात्र असेंबली नहीं होगी।
  2. बाहरी कक्षाएं प्रतिबंधित: खुले में कोई भी कक्षा नहीं ली जाएगी।
  3. हीटवेव के दौरान बाहरी गतिविधियाँ बंद: जब तक मौसम सामान्य नहीं होता, सभी आउटडोर गतिविधियाँ बंद रहेंगी।
  4. पेयजल की व्यवस्था: छात्रों के लिए स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। RO सिस्टम और वाटर कूलर सुचारु स्थिति में होने चाहिए।
  5. कक्षा का वेंटिलेशन: सभी कक्षाओं में पर्याप्त वेंटिलेशन और कार्यशील पंखे अनिवार्य किए गए हैं।
  6. पानी पीने के ब्रेक: समय-समय पर छात्रों को पानी पीने के लिए निर्धारित ब्रेक दिए जाएंगे।
  7. फायर सेफ्टी सभी गलियारों में फायर एक्सटिंग्विशर कार्यशील अवस्था में होने चाहिए।
  8. धूप से सुरक्षा छात्रों को टोपी, छाता या दुपट्टे आदि से सिर ढकने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
  9. सीधी धूप से बचाव: कोई भी छात्र, अभिभावक या स्टाफ सदस्य खुली धूप में न बैठे या ठहरे।
  10. गर्मी से जुड़ी बीमारियों का उपचार: किसी भी गर्मी से जुड़ी बीमारी के मामले में तत्काल ORS और प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।
  11. बीमारी की रिपोर्टिंग: सभी मामलों की नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल में रिपोर्टिंग अनिवार्य होगी।
  12. सामान्य स्वच्छता पहले से लागू सभी सुरक्षा और स्वच्छता उपायों का सख्ती से पालन किया जाएगा।

छात्रों से अनुरोध है कि अधिक जानकारी के लिए एक बार अपने स्कूल विजिट करें।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article