एजुकेशन

Delhi School Bomb Threat: दिल्ली के स्कूलों में बम की धमकी का असर, हरियाणा के स्कूलों में अलर्ट जारी, कैंपस में अंदर तक जाएंगी बसें

Delhi School Bomb Threat Cases: बुधवार को राजधानी दिल्ली और नोएडा के कई मशहूर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। धमकी ईमेल के जरिए आई थी। इस घटना के बाद हरियाणा के स्कूलों को भी अलर्ट किया गया है। हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपल के नाम निर्देश जारी किया है।

Image

हरियाणा में स्कूलों में अलर्ट जारी

Photo : iStock

Delhi School Bomb Threat Cases: दिल्ली के स्कूलों में अराजक तत्वों से मिली बम से उड़ाने धमकी का असर साफ दिखने लगा है। इस मामले के बाद हरियाणा में स्कूलों को भी जरूरी सावधानी बरतने का आदेश दिया गया है। हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के मुखियाओं को निर्देश जारी किए है। स्कूल में बच्चों को लाने ले जाने वाली बसों पर खास नजर रखने की हिदायत दी गई है। इसे लेकर शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए है।

हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से जारी गाइडलाइंस के अनुसार, स्कूल के आसपास कोई भी संदेहजनक वस्तु या गतिविधि देती है तो पुलिस को सूचित करना होगा। इसकी सूचना तुरंत डायल 112 पर कॉल कर संबंधित पुलिस अधिकारी को देनी होगी।

स्कूल कैंपस के अंदर तक चाएंगी बसें

दिल्ली के मशहूर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इस घटना के बाद सभी स्कूलों को अलर्ट कर दिया गया है। हरियाणा में स्कूल बस या चालकों को भी हिदायतें दी गई हैं। बसों में स्कूल आने-जाने वाले सभी विद्यार्थियों को स्कूल कैंपस के अंदर से ही बस में चढ़ाया और उतारा जाएगा। सभी बसों को स्कूल के कैंपस के अंदर तक जोना होगा।

Haryana Board 12th Result 2024 Declared जानें कैसा रहा 12वीं का रिजल्ट

दिल्ली NCR के स्कूलों को उड़ाने की धमकी

बुधवार को राजधानी दिल्ली और नोएडा के कई मशहूर स्कूलों में हड़कंप मच गया था। कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिली थीं। धमकी ई-मेल के जरिए आई थीं। एहतियात के तौर पर कई स्कूलों को खाली कराया गया था। कई स्कूलों में छुट्टी कर दी गई। सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।

स्कूलों के सभी प्रिंसिपल्स को हरियाणा शिक्षा विभाग की ओर से लेटर जारी किया गया है। इस लेटर में स्कूलों के आसपास नजर रखने की हिदायत दी गई है। संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति दिखने पर तुरंत डायल 112 को सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article