एजुकेशन

Delhi Nursery Admission 2023: जानें कब जारी हो रही दिल्ली नर्सरी प्रवेश की पहली मेरिट लिस्ट, यहां है अपडेट

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jan 6, 2023, 11:37 AM IST

Delhi Nursery Admissions 2023 First Merit List: दिल्ली नर्सरी एडमिशन की पहली मेरिट लिस्ट जल्द ही जारी की जाने वाली है, बता दें, जो लोग इस लिस्ट का इंतजार कर रहे हैं, वे यहां से पहली और दूसरी लिस्ट जारी होने की तिथि देख सकते हैं।

Image

दिल्ली नर्सरी एडमिशन की पहली मेरिट लिस्ट 2023

Delhi Nursery Admissions 2023: दिल्ली नर्सरी एडमिशन की पहली मेरिट लिस्ट का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। दिल्ली नर्सरी एडमिशन की पहली मेरिट लिस्ट 20 जनवरी को जारी की जाएगी। दूसरी लिस्ट 6 फरवरी को जारी की जाएगी। नियम के अनुसार, दिल्ली के सभी निजी स्कूलों को आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) और वंचित समूह (डीजी) के छात्रों और विकलांग बच्चों के लिए 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित करनी होती है। इन नियमों के अनुसार, ही Delhi Nursery Admission 2023 की पहली लिस्ट जारी की जाएगी।

23 दिसंबर तक कर सकते थे पंजीकरण

दिल्ली नर्सरी प्रवेश 2023 पंजीकरण प्रक्रिया 23 दिसंबर, 2022 को समाप्त हो गई थी। जो माता-पिता अपने बच्चों को 2023 से 2024 के लिए दिल्ली के निजी, गैर सहायता प्राप्त स्कूलों में दाखिला दिलवाना चाहते हैं, उनके लिए हर साल दिल्ली नर्सरी एडमिशन के रूप में बेहतरीन मौका आता है। आवेदन दिल्ली शिक्षा निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट - edudel.nic.in पर जमा किए थे, और Delhi Nursery Admission 2023 की पहली लिस्ट भी इसी वेबसाइट पर जारी की जाएगी, उम्मीदवारों को यह लिस्ट देखने के लिए 20 जनवरी 2023 तक का इंतजार करना होगा।

दिल्ली नर्सरी एडमिशन की आयु सीमा

बता दें, Delhi Nursery Admission 2023 की पहली लिस्ट टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पर भी दी जाएगी, इसलिए समय-समय पर पेज को विजिट करते रहें। दिल्ली नर्सरी में प्रवेश के लिए छात्रों की आयु कम से कम 4 वर्ष होनी चाहिए। 31 मार्च, 2023 तक केजी कक्षाओं के लिए, छात्र की आयु कम से कम 5 वर्ष और कक्षा 1 के लिए 6 वर्ष होनी चाहिए।

कैसे चेक करें दिल्ली नर्सरी एडमिशन की पहली मेरिट लिस्ट

  • आधिकारिक वेबसाइट - edudel.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिल्ली नर्सरी एडमिशन 2023 की पहली मेरिट लिस्ट के लिए संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • क्रेडिंशियल डालने के बाद लिस्ट देखें।
21 जनवरी से कर सकेंगे आवेदन

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, चयनित छात्रों की पहली मेरिट सूची 20 जनवरी, 2023 को जारी की जाएगी। जिसके बाद, माता-पिता 21 जनवरी से 30 जनवरी, 2023 तक प्रवेश के लिए आवेदन करेंगे। दूसरी मेरिट सूची 6 फरवरी, 2023 को जारी होने वाली है। माता-पिता 8 फरवरी से 14 फरवरी, 2023 तक आवेदन कर सकेंगे। दिल्ली नर्सरी 2023 के लिए प्रवेश 17 मार्च, 2023 को समाप्त होंगे।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article