एजुकेशन

Delhi NMMS Result 2023: जारी हुआ दिल्ली एनएमएमएस का रिजल्ट, edudel.nic.in पर करें चेक

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated May 11, 2023, 02:43 PM IST

Delhi NMMS Result 2023 Declared on edudel.nic.in: दिल्ली एनएमएमएस स्कॉलरशिप रिजल्ट 2023 जारी हो गया है। परीक्षा परिणाम आधिकारिक साइट edudel.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है। यहां आप अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Image

Delhi NMMS Result 2023: यहां करें चेक

Delhi NMMS Result 2023 Declared on edudel.nic.in: Delhi NMMS Result 2023 Declared on edudel.nic.in: दिल्ली शिक्षा विभाग ने आज यानी 11 मई को एनएमएमएस स्कॉलरशिप रिजल्ट 2023 की घोषणा कर दी है। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है। Delhi NMMS के लिए आवेदन करने वाले छात्र यहां रिजल्ट का पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

इसमें छात्रों का नाम, रोल नंबर, लिंग, जन्म तिथि, पिता का नाम व स्कूल आईडी आदि चीजें अंकित हैं। यदि इसमें आपको कहीं कोई श्रुटि लगती है, तो छात्र आधिकारिक साइट पर कल यानी 12 मई तक करेक्शन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए आप पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

Delhi NMMS Result 2023: यहां डाउनलोड करें पीडीएफ

  • सबसे पहले Delhi NMMS की आधिकारिक साइट edudel.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Delhi NMMS Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां पीडीएफ पर क्लिक कर डाउनलोड करें।
  • इसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।
बता दें दिल्ली एनएमएमएस की परीक्षा 18 दिसंबर 2022 को आयोजित की गई थी। वहीं आज यानी 11 मई को रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद ऑफिशियल साइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है।
आदित्य सिंह
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article