Delhi NCR School Closed : 15 दिसंबर को दिल्ली में स्कूल बंद रहेंगे या खुले, GRAP-4 के बाद जानें नए नियम
- Authored by: कुसुम भट्ट
- Updated Dec 14, 2025, 10:03 PM IST
Delhi school closed or not: दिल्ली में वायु प्रदूषण के खतरनाक स्तर को देखते हुए सरकार ने GRAP 4 लागू किया है। इस कड़ी में पेरेंट्स और बच्चों के मन में ये सवाल है कि नए नियम लागू होने के बाद दिल्ली एनसीआर में कल यानी 15 दिसंबर को स्कूल खुले रहेंगे या फिर बंद। इस लेख में चलिये जानते हैं कल दिल्ली एनसीआर में स्कूल खुले रहेंगे या फिर बंद। Tomorow Delhi school closed or not, Delhi School Closed, Delhi NCR school closed or not? Kya kal school khulenge
Delhi NCR School Closed
Delhi NCR school closed or not : दिल्ली एनसीआर में एक बार फिर लोग प्रदूषण की मार झेल रहे हैं। हाल ही में प्रदूषण का स्तर फिर इतना बढ़ गया कि GRAP 4 लागू करना पड़ा। अब स्कूल कॉलेजों में ग्रैप 4 के तहत कई सारे प्रतिबंध लगाए गए हैं। ऐसे में बच्चे और पेरेंट्स ये जानना चाहते हैं कि कल यानी 15 दिसंबर को दिल्ली एनसीआर में स्कूल बंद रहेंगे या फिर खुले? खराब होती हवा के बीच पेरेंट्स को भी बच्चों की सेहत की चिंता है और ऐसे में सभी चाहते हैं कि सरकार बच्चों की पढ़ाई या तो ऑनलाइन मोड में करवाए या फिर हाइब्रिड मोड पर। चलिये आपको बताते हैं कि दिल्ली में कल स्कूलों की छुट्टी या फिर हाइब्रिड मोड का क्या अपडेट है?
Delhi AQI Level दिल्ली में लगातार खराब होता हवा का स्तर
जैसे ही दिल्ली में हवा का स्तर गंभीर श्रेणी में पहुंचा, शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों को क्लास 1-9 तक और 11वीं के छात्रों को तुरंत हाइब्रिड मोड पर क्लास शुरू करने के आदेश दिए हैं। ताकि बच्चों को खतरनाक प्रदूषण से बचाया जा सका और साथ ही पढ़ाई में भी किसी तरह की कोई अड़चन ना आए।
क्या दिल्ली में कल स्कूल बंद रहेंगे ? Tomorow Delhi school closed or not
बताते चलें कि दिल्ली में पांचवी तक की कक्षाएं पहले ही हाइब्रिड मोड पर चल रही हैं। हाइब्रिड का मतलब है कि कक्षाएं ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों ही तरह से चल रही हैं। ये फैसला वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग द्वारा जारी आदेश के बाद लिया गया। इस बीच हवा की गुणवत्ता और खराब होने के बाद दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूलों को कक्षा 9वीं और 11वीं तक के विद्यार्थियों के लिए हाइब्रिड मोड पर चलाने का फैसला लिया है।
Kya kal school khulenge: क्या कल स्कूल खुलेंगे या फिर नहीं?
कल यानी 15 दिसंबर को देश के ज्यादातर हिस्सों में स्कूल सामान्य रूप से चलेंगे। क्योंकि कल कोई सार्वजनिक अवकाश नहीं है। हालांकि खराब AQI की वजह से होने वाले हेल्थ खतरों के कारण, कई स्टूडेंट्स और पेरेंट्स उम्मीद कर रहे हैं कि अथॉरिटीज या तो स्कूल बंद करने की घोषणा करें या सर्दियों की छुट्टियां पहले कर दें।
दिल्ली में कल स्कूलों की छुट्टी का अपडेट: Delhi School Closed Tomorrow
फिल्हाल दिल्ली सरकार ने एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस को बंद करने की घोषणा नहीं की है, अगर कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन आता है, तो हम आपको इस पेज पर अपडेट करेंगे। ताजा अपडेट्स के लिए बने रहें!