एजुकेशन

Delhi Government Ambedkar Scholarship: दुनिया के किसी भी कॉलेज में फ्री शिक्षा देगी AAP सरकार, अंबेडकर स्कॉलरशिप का ऐलान

Delhi Government Announced Ambedkar Scholarship: दिल्ली में छात्रों के लिए राहत की खबर है। दिल्ली सरकार ने अंबेडकर स्कॉलरशिप की घोषणा कर दी है। इस स्कॉलरशिप का लाभ दिल्ली के दलित वर्ग के छात्रों को मिलेगा। अंबेडकर स्कॉलरशिप में दलित समाज के छात्र उच्च शिक्षा के लिए दुनिया के किसी भी कॉलेज में जा सकते हैं।

Image

अंबेडकर स्कॉलरशिप का ऐलान

Photo : iStock

Delhi Government Announced Ambedkar Scholarship: दिल्ली में छात्रों के लिए राहत की खबर है। दिल्ली सरकार ने अंबेडकर स्कॉलरशिप की घोषणा कर दी है। इस स्कॉलरशिप का लाभ दिल्ली के दलित वर्ग के छात्रों को मिलेगा। अंबेडकर स्कॉलरशिप में दलित समाज के छात्र उच्च शिक्षा के लिए दुनिया के किसी भी कॉलेज में जा सकते हैं। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दलित समाज का कोई भी बच्चा शिक्षा प्राप्त करने में वंचित न रह जाए, बच्चा दुनिया के किसी भी टॉप यूनिवर्सिटी में पढ़ना चाहेगा, तो सारा खर्चा दिल्ली सरकार देगी।

केजरीवाल ने कहा कि इस स्कॉलरशिप स्कीम के तहत, दिल्ली सरकार दुनिया भर के शीर्ष विश्वविद्यालयों में प्रवेश पाने के बाद दलित छात्रों का खर्च वहन करेगी। दलित समुदाय के सरकारी कर्मचारी भी इस छात्रवृत्ति का लाभ उठा सकते हैं। अब दलित समुदाय का जो भी छात्र दुनिया भर के टॉप यूनिवर्सिटी में पढ़ना चाहता है, छात्रों के प्रवेश के बाद उनका खर्च दिल्ली सरकार वहन करेगी। साथ ही कहा कि यह छात्रवृत्ति दलित समुदाय के सरकारी कर्मचारियों पर भी लागू होगी।

पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने किया ऐलान

अंबेडकर स्कॉलरशिप की घोषणा पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने की है। उन्होंने कहा कि यह छात्रवृत्ति भाजपा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जवाब है, जिन्होंने डॉ बीआर अंबेडकर का अपमान किया। अब दलित समुदाय का कोई भी छात्र दुनिया भर के शीर्ष विश्वविद्यालयों में पढ़ना चाहता है तो वो पढ़ाई कर सकता है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जैसे बाबा साहेब ने देश में पढ़ाई करके, दो-दो विषय में पीएचडी की, उसी दौरान उनको पैसे की किल्लत हुई। आज दलित के बच्चे को पढ़ाई करने में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article