एजुकेशन

Dehradun School Closed: पीएम मोदी का देहरादून दौरा आज, डीएम ने दिया स्कूल बंद करने का आदेश

Dehradun School Closed Today News in Hindi 38वें राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 जनवरी को देहरादून आ रहे हैं। देहरादून में पीएम मोदी के दौरे को देखते सुरक्षा के पुख्ता-इंतजामात किए गए हैं। वहीं, जिला मजिस्ट्रेट ने स्कूलों और आंगनवाड़ियों में अवकाश घोषित कर दिया है।

Image

Dehradun School Closed

Dehradun School Closed Today News in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो राज्यों की यात्रा पर निकलने वाले हैं, जिसकी शुरुआत ओडिशा से होगी और समापन उत्तराखंड में होगा। लगभग 11 बजे वह भुवनेश्वर के जनता मैदान में उत्कर्ष ओडिशा - मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव 2025 का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह उत्तराखंड के देहरादून जाएंगे और शाम करीब 6 बजे 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे। देहरादून में पीएम मोदी के दौरे को देखते सुरक्षा के पुख्ता-इंतजामात किए गए हैं। वहीं, जिला मजिस्ट्रेट ने स्कूलों और आंगनवाड़ियों में आज यानी 28 जनवरी को अवकाश घोषित कर दिया है।

Dehradun School Closed News: एक दिन का अवकाश

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, "आपदा न्यूनीकरण के मद्देनजर आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के प्रावधानों के तहत यह आदेश दिया जाता है कि 28 जनवरी 2025 को जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों में एक दिन का अवकाश घोषित किया जाए। देहरादून के मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया जाता है कि उपरोक्त आदेश को सभी शैक्षणिक संस्थानों और आंगनवाड़ी केंद्रों में लागू किया जाए।"

Dehradun School News Today: 17 दिनों तक चलेगा आयोजन

जानकारी के अनुसार, 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन 28 जनवरी से 14 फरवरी तक उत्तराखंड के आठ जिलों के 11 शहरों में किया जाएगा। राष्ट्रीय खेलों में 36 राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश भाग लेंगे। 17 दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में 35 खेल स्पर्धाओं में भाग लिया जाएगा। इनमें 33 खेलों में पदक दिए जाएंगे, जबकि दो खेल प्रदर्शनी खेल होंगे। योग और मल्लखंब को पहली बार राष्ट्रीय खेलों में शामिल किया गया है। इस आयोजन में देशभर से 10,000 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article