एजुकेशन

Dehradun School Closed Today: भारी बारिश की चेतावनी! आज बंद रहेंगे देहरादून के सभी स्कूल

Dehradun School Closed Today, School Closed In Uttarakhand, Dehradun: मौसम विभाग ने देहरादून जनपद में कहीं कही भारी बारिश और गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना (Dehradun School Closed) जताई है। इसके चलते जनपद के सभी स्कूलों में आज बंद करने का आदेश दिया (School Closed News Today) गया है।

Image

Dehradun School Closed Today: आज बंद रहेंगे देहरादून के सभी स्कूल (फोटो आभार: iStock)

Dehradun School Closed Today, School Closed In Uttarakhand, Dehradun: उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आज यानी 10 जुलाई को भारी बारिश होने की (Dehradun School Closed) संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग और एनडीएमए के नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार देहरादून जनपद में कहीं-कहीं भारी से अत्यंत भारी बारिश और गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई (Dehradun School Closed News) गई है। यहां मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिससे जनपद में भूस्खलन जैसी आपदाओं की आशंका भी बढ़ गई है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने जनपद के सभी स्कूलों को बद करने का आदेश दिया है। ऐसे में यहां सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल आज बंद रहेंगे।

School Closed In Dehradun: आज बंद रहेंगे देहरादून के सभी स्कूल

भारतीय मौसम विभाग, देहरादून एवं एनडीएमए के नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल की ओर से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आज यानी 10 जुलाई 2025 को देहरादून में भारी बारिश के साथ गर्जन व आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। इससे किसी प्रकार की घटना हो सकती है। इस स्थिति को देखते हुए अपर जिलाधिकारी ने समस्त शासकीय/गैर शासकीय एवं प्राइवेट स्कूलों के साथ सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में आज अवकाश घोषित किया गया है।

Dehradun School Closed Today: इन जिलों में भी बारिश का अलर्ट

बता दें मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून के अलावा रुद्रप्रयाग, नैनीताल और बागेश्वर के कुछ इलाकों में भी भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अन्य जिलों मे हल्की बारिश की संभावना है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article