एजुकेशन

Cyclone Dana West Bengal School Holiday: पश्चिम बंगाल के 9 जिलों में छुट्टी की घोषणा, जानें किस तारीख तक बंद रहेंगे स्कूल

Cyclone Dana West Bengal School Holiday: दाना नामक चक्रवाती तूफान का असर पश्चिम बंगाल और ओडिशा में देखने को मिल सकता है। ऐसे में छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकारों ने पहले ही स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी है।

Image

West Bengal School Closed

Cyclone Dana West Bengal School Holiday: बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव की क्षेत्र की वजह से चक्रवाती तूफान आने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इस चक्रवाती तूफान का नाम 'दाना' रखा है। इस तूफान का असर पश्चिम बंगाल और ओडिशा समेत भारत के कई राज्यों पर पड़ सकता है। ऐसे में छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम बंगाल के नौ जिलों में सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

West Bengal School Closed: पश्चिम बंगाल के इन जिलों में छुट्टी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एहतियाती तौर पर राज्य के 9 जिलों में सभी स्कूलों को बंद रखने की घोषणा की है। आईएमडी के अलर्ट के बाद राज्य सरकार ने उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, झारग्राम, बांकुड़ा, हावड़ा, हुगली और कोलकाता जिलों में 23 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक शैक्षणिक संस्थान बंद रखने का आदेश दिया है। वहीं, 27 अक्टूबर को रविवार होने की वजह से इन जिलों में अब 28 अक्टूबर को स्कूल खुलने की संभावना है।

Odisha School Closed: ओडिशा सरकार ने की छुट्टी की घोषणा

इसी तरह ओडिशा सरकार ने भी चक्रवात दाना के मद्देनजर गंजाम, पुरी, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, भद्रक, बालासोर, मयूरभंज, क्योंझार, ढ़ेंकनाल, जाजपुर, अंगुल, खुर्दा, नयागढ़ और कटक जिलों में 25 अक्टूबर तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। हालांकि, हालात को देखते हुए स्कूलों में छुट्टियां बढ़ाई भी जा सकती हैं। ऐसे में छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है एक बार संबंधित स्कूल में अवश्य संपर्क कर लें।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article