Maharashtra may lower maths and science passing marks to 20 from 35: अभी तक लगभग सभी बोर्ड परीक्षा में 100 में से 35 नंबर लाने वाला छात्र पास माना जाता था, लेकिन महाराष्ट्र सरकार ने 10वीं के छात्रों के लिए गणित और विज्ञान में न्यूनतम उत्तीर्ण अंक घटाकर 20 करने का फैसला किया है। जानें कब से शुरू होगा ये नया नियम, और किन छात्रों को इससे होगा सबसे ज्यादा फायदा?
महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष शरद गोसावी ने कहा कि उत्तीर्ण अंकों में बदलाव इस साल से लागू नहीं किया जाएगा।
कब तक होगा लागू, Maharashtra Education News
ये नया नियम कब से लागू होगा, इस पर कोई तारीख या साल के बारे में अभी नहीं बताया गया है, क्योंकि अभी इस योजना पर काम चल रहा है। गोसावी ने कहा, "यह तब लागू होगा जब पूरे राज्य में नया पाठ्यक्रम लागू किया जाएगा।"
Maharashtra Education News Today in Hindi
राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के निदेशक राहुल रेखावर ने कहा कि यह बदलाव स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पहले से स्वीकृत नए करिकुलम फ्रेमवर्क का हिस्सा है। गणित या विज्ञान विषयों में ज्यादातर छात्र फेल होते हैं, ऐसे में एसएससी में असफल होने पर अक्सर छात्रों को अपनी शिक्षा जारी रखने का कोई अवसर नहीं मिलता, भले ही उनमें कितनी प्रतिभा क्यों न हो।
क्या है इसका उद्देश्य, Maharashtra Education News Today
यह बदलाव यह सुनिश्चित करने के लिए बनाया गया है कि छात्रों को गलत तरीके से सिस्टम से बाहर नहीं किया जाए और वे अभी भी अपनी शैक्षणिक और करियर आकांक्षाओं को पूरा कर सकें।
उन्होंने आगे कहा यदि छात्र चाहे तो अपने नंबर बढ़ाने या दूसरा प्रयास करने के लिए उस वर्ष की सप्लीमेंट्री परीक्षा या अगले साल की नियमित परीक्षा में शामिल हो सकता है।
Maharashtra Education System News
"यह केवल एक अतिरिक्त सुविधा होगी, यानी जिसे हम मौजूदा सुविधाओं में जोड़ रहे हैं।" इस फैसले ने शिक्षाविदों के बीच मिली-जुली प्रतिक्रियाएं पैदा की हैं। जल्द ही इस पर पूरी जानकारी आ सकती है।
