CUET UG Result 2024 Date, CUET UG Answer Key 2024: सीयूईटी यूजी की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से 30 जून को सीयूईटी यूजी का रिजल्ट जारी करने की तैयारियां की जा रही है। हालांकि, रिजल्ट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। नतीजे का ऐलान होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET UG पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। वहीं आंसर की आज यानी 14 जून 2024 को शाम तक जारी की जा सकती है। इसके लिए अभ्यर्थी को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा। रिजल्ट की तारीख जल्द घोषित की जाएगी।
CUET UG Result: कब आयोजित की गई थी परीक्षा
इस बार सीयूईटी यूजी की परीक्षाएं 15 मई, 16, 17, 18, 21, 22, 24 और 29 मई को आयोजित की गई थी। परीक्षा सीबीटी मोड पर निर्धारित थी एग्जाम देखभर के कुल 379 शहरों और विदेश के कुल 26 केंद्रों पर आयोजित थी। परीक्षा के लिए करीब 15 लाख छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। प्रारंभिक उत्तर कुंजी जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे।CUET UG Answer Key 2024 Download
- सबसे पहले CUET UG की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर CUET UG Answer Key 2024 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- उत्तर कुंजी आपके स्क्रीन पर आ जाएगी।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
