CUET UG Result 2023, Sarkari Result 2023: सीयूईटी यूजी रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) यूजी का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था तो आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर अपने नतीजे देख सकेंगे। इसके अलावा रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।
CUET UG Exam 2023: कब हुई सीयूईटी यूजी परीक्षा
एनटीए की ओर से सीयूईटी यूजी परीक्षा का आयोजन 21 मई से 23 जून तक कई चरणों में किया गया था। यह परीक्षा पंजाबी, तमिल, हिंदी, बंगाली, अंग्रेजी और गुजराती समेत 13 भाषाओ में हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल परीक्षा में 27 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था और अब सभी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
CUET UG Result 2023: जुलाई में आएगा रिजल्ट
सीयूईटी यूजी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जून के अंत में जारी की जा सकती है। वहीं, इसका रिजल्ट जुलाई के पहले सप्ताह में जारी होने की संभावना है। हालांकि, एनटीए ने अभी तक रिजल्ट की सटीक तारीख और समय की घोषणा नहीं की है। अपडेट आते ही सबसे पहले आपको यहां सूचित किया जाएगा। जिसके बाद स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए अपने नतीजे देख सकेंगे।
How to download CUET UG Result 2023
- सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर सीयूईटी यूजी रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
सीयूईटी यूजी में इस साल 44 केंद्रीय विश्वविद्यालय, 44 राज्य विश्वविद्यालय, 32 डीम्ड विश्वविद्यालय और 134 निजी विश्वविद्यालय सहित कुल 250 से अधिक विश्वविद्यालय शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
