एजुकेशन

CUET UG 2026: छात्रों के लिए राहत, NTA खोली एग्जाम सिटी बदलने के लिए विंडो, ऐसे चुने अपना पसंदीदा शहर

CUET UG 2026: एनटीए ने उन छात्रों को राहत देने के लिए एक बार फिर परीक्षा शहर चुनने के लिए विंडो खोली है, जिन्हें उनकी पसंद का शहर नहीं मिल पाया है और परीक्षा केंद्र से उनकी दूरी अधिक है।

Image

CUET UG 2026

CUET UG 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सीयूईटी यूजी 2026 (CUET UG 2026) में शामिल होने वाले छात्रों को परीक्षा शहर बदलने का विकल्प दिया है। इसके लिए विंडो खोल दी गई है। एनटीए के इस कमद से उन छात्रों को राहत मिली है, जिन्हें सीमित क्षमता के कारण पसंदीदा शहर नहीं मिल पाया है। यह फैसला परीक्षा केंद्रों के आवंटन को लेकर हुए विवाद के बाद लिया गया है। अगर आप भी उन छात्रों में से एक हैं, जिन्हें अपना पसंदीदा शहर नहीं मिल पाया है और वह इसे बदलना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप के माध्यम से अपना परीक्षा शहर का पुनः चयन कर सकते हैं। आइए जानें कैसे -

कब होगी सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा

NTA द्वारा CUET UG 2026 की परीक्षा का आयोजन 11 मई से 31 मई के बीच किया जाएगा। इससे पहले छात्रों को परीक्षा केंद्र चेंज करने का अवसर दिया गया है। बता दें कि पेपर का आयोजन दो शिफ्ट में किया जाएगा। जिसमें पहली शिफ्ट सुबह 9 से दोपहर 12 बजे की है, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे की है।

कैसे चुने सीयूईटी यूजी परीक्षा के लिए शहर

स्टेप 1 - परीक्षा के लिए पसंदीदा शहर का चुनाव करने के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2 - वेबसाइट के होम पेज पर लॉगिन सेक्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - आवेदन संख्या, पासवर्ड और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।

स्टेप 4 - सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 5 - अब डैशबोर्ड में दिए गए पुनर्आवंटन के ऑप्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 6 - अब विषयों और परीक्षा तिथियों के आधार पर दी गई शहरों की लिस्ट देखें।

स्टेप 7 - दिए गए ऑप्शन में अपने पसंदीदा शहर का चुनाव करें।

स्टेप 8 - उसके बाद सबमिट पर क्लिक करें।

ऊपर दिए गए चरणों को फॉलो कर उम्मीदवार अपना परीक्षा केंद्र का चयन कर पाएंगे।

कितने छात्रों को मिला उनका पसंदीदा शहर

जानकारी के अनुसार, परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले 15 लाख से अधिक उम्मीदवारों को उनकी पसंद का परीक्षा शहर मिला है। इसमें 79 प्रतिशत छात्र ऐसे हैं जिन्हें पहली पसंद का शहर मिला है। हालांकि कुछ शहरों की अधिक मांग होने के कारण 3.4 प्रतिशत उम्मीदवार ऐसे हैं, जिन्हें उनकी पसंद का शहर नहीं मिल पाया और उनके घर से बहुत दूर का केंद्र दिया गया है। जिसके बाद कई छात्रों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर निराशा जताई। इसे देखते हुए एनटीए ने दोबारा छात्रों के लिए परीक्षा शहर चुनने के लिए विंडो खोली है।

आज देखिये GSEB SSC 10th Result 2026 मार्कशीट डाउनलोड लिंक रोल नंबर वाइज पीडीऍफ़, ऑफिसियल वेबसाइट के लिंक्स, और पास परसेंटेज के लिए फॉलो करें हमारे लाइव ब्लॉग को सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article