CUET UG 2023, CUET UG Result 2023 Date and Time: सीयूईटी परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) यूजी परीक्षा का रिजल्ट अब जुलाई के पहले सप्ताह में जारी किया जाएगा। जिसके बाद परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने नतीजे देख सकेंगे। इसके अलावा रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।
CUET UG Exam Date 2023: कब तक होगी परीक्षा
सीयूईटी यूजी एग्जाम का आयोजन 21 मई से शुरू हो चुका है। एनटीए की ओर से यह परीक्षा 6 जून 2023 तक आयोजित की जानी थी। हालांकि, अधिक संख्या में आवेदन प्राप्त होने की वजह से परीक्षा की तारीख को भी बढ़ा दिया गया है। अब सीयूईटी के छठें फेज का आयोजन 12 जून से 17 जून तक किया जाएगा। यह परीक्षा पंजाबी, तमिल, हिंदी, बंगाली, अंग्रेजी और गुजराती समेत 13 भाषाओ में होगी।
CUET UG Result 2023: जुलाई में आएगा रिजल्ट
सीयूईटी परीक्षा का रिजल्ट जहां पहले 20 जून तक जारी होने की संभावना थी, वहीं अब नतीजे जुलाई में जारी होंगे। एनटीए की ओर से फिलहाल रिजल्ट की सटीक तारीख और समय की घोषणा नहीं की गई है। अभ्यर्थी रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइठ पर इन स्टेप्स के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे।
How to download CUET UG Result 2023
- सीयूईटी यूजी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर सीयूईटी यूजी रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
सीयूईटी यूजी एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। इसका आयोजन देशभर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में अंडर ग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के लिए किया जाता है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
