एजुकेशन

CUET UG 2023: सीयूईटी यूजी के लिए बढ़ी रजिस्ट्रेशन की डेट, अब इस तारीख तक करें अप्लाई

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Mar 11, 2023, 10:41 AM IST

CUET UG 2023: सीयूईटी यूजी के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है। स्टूडेंट्स एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। बता दें कि परीक्षा का आयोजन मई में किया जाना है।

Image

CUET UG 2023

Photo : iStock

CUET UG 2023, CUET UG 2023 Application Date: सीयूईटी यूजी पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) यूजी के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है। अब स्टूडेंट्स एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर 30 मार्च 2023 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इससे पहले आवेदन की आखिरी तारीख 12 मार्च 2023 निर्धारित की गई थी।

CUET UG 2023 Date: मई में होगी परीक्षा

आधिकारिक सूचना के मुताबिक, सीयूईटी यूजी एग्जाम का आयोजन 21 मई से 31 मई 2023 तक किया जाएगा। इसके लिए एग्जाम सिटी लिंक 30 अप्रैल को जारी किया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। एनटीए की ओर से एडमिट कार्ड तय समय के अंदर वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। जिसे स्टूडेंट्स एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके डाउनलोड कर सकेंगे।

How to apply online for CUET UG 2023

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें और फिर सीयूईटी यूजी 2023 के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां आवेदन के लिए मांगी सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
  • फिर जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा कर दें।
CUET UG 2023: राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा

सीयूईटी यूजी एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। इसका आयोजन देशभर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में अंडर ग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के लिए किया जाता है। बता दें कि इस साल परीक्षा पंजाबी, तमिल, हिंदी, बंगाली, अंग्रेजी और गुजराती समेत 13 भाषाओ में होगी। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article