CUET UG 2023, CUET UG Admit Card 2023: सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) यूजी की सिटी इंटीमेशन स्लिप (CUET UG City Intimation Slip 2023) और एडमिट कार्ड (CUET UG Admit Card 2023) आज आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
CUET UG Exam Date 2023: कब तक होगी परीक्षा
एनटीए की ओर से सीयूईटी के छठें फेज का आयोजन 12 जून से 17 जून तक किया जाएगा। यह परीक्षा पंजाबी, तमिल, हिंदी, बंगाली, अंग्रेजी और गुजराती समेत 13 भाषाओ में होगी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, एनटीए ने फिलहाल 12 जून को सीयूईटी परीक्षा में शामिल होने वाले 13902 स्टूडेंट्स के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड जारी किया है। अन्य स्टूडेंट्स के एडमिट कार्ड भी तय समय के अंदर जारी कर दिए जाएंगे।
CUET UG City Intimation Slip 2023: एडमिट कार्ड के साथ सिटी स्लिप भी जारी
अगर आपने भी सीयूईटी परीक्षा के लिए आवेदन किया है तो आधिकारिक वेबसाइट से इन स्टेप्स के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा।
How to download CUET UG Admit Card 2023
- सीयूईटी की वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
- फिर सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड पर क्लिक करें।
- फिर एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
CUET UG Result 2023: अब जुलाई में आएगा रिजल्ट
सीयूईटी यूजी परीक्षा का रिजल्ट अब 20 जून की जगह जुलाई के पहले सप्ताह में जारी किए जाएंगे। एनटीए की ओर से फिलहाल रिजल्ट की सटीक तारीख और समय की घोषणा नहीं की गई है। बता दें कि रिजल्ट से पहले प्रोविजनल और फाइनल आंसर-की जारी होगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
