एजुकेशन

CUET PG Result 2023: कब आएगा सीयूईटी पीजी परीक्षा का रिजल्ट, यहां से करें चेक

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jun 26, 2023, 08:32 AM IST

CUET PG Result 2023: सीयूईटी पीजी परीक्षा का आयोजन आज 26 जून को किया जा रहा है, बता दें, इस बार परीक्षा परिणाम जल्दी जारी होने की उम्मीद है, एप्लीकेशन नंबर से लाॅगिन करके परीक्षा परिणाम देखा जा सकेगा।

Image

सीयूईटी पीजी परीक्षा का रिजल्ट 2023

CUET PG Result 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी सीयूईटी पीजी परीक्षा 2023 रिजल्ट इस बार जल्द जारी किया जाएगा। बता दें, सीयूईटी पीजी परीक्षा का आयोजन आज यानी 26 जून को किया जा रहा है। हाल ही में कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया था। परीक्षा के लिए पंजीकृत आवेदक अपने आवेदन नंबर की मदद से सीयूईटी पीजी रिजल्ट 2023 डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए एनटीए सीयूईटी पीजी वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर विजिट करना होगा।

सीयूईटी पीजी परीक्षाएं 22, 23, 24, 25, 26, 27 और 30 जून 2023 को आयोजित की जानी है। यदि किसी उम्मीदवार को अपने सीयूईटी पीजी परीक्षा का परिणाम डाउनलोड करने में परेशानी होती है, तो वे cuet-pg@nta.ac.in पर एक ईमेल भेज सकते हैं या 011- 40759000 / 011-69227700 पर कॉल कर सकते हैं।

CUET PG 2023: सीयूईटी पीजी परीक्षा का परिणाम, ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले CUET PG Result 2023 की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध CUET PG Result 2023 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक लॉगइन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक कर दें।

CUET PG 2023: पिछले साल का डाटा

सीयूईटी पीजी 2022 का आयोजन 1 से 7 सितंबर और 9 से 12 सितंबर तक कंप्यूटर आधारित परीक्षण मोड में दो पालियों में किया गया था। परीक्षा के लिए 6 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। इस परीक्षा का रिजल्ट 26 सितंबर को जारी किया गया था, लेकिन इस बार परीक्षा का आयोजन काफी पहले किया जा रहा है, यही कारण है कि रिजल्ट भी जल्द जारी किए जाने की संभावना है।
नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article