एजुकेशन

CUET PG Result 2023: सीयूईटी पीजी रिजल्ट, cuet.nta.nic.in से करें डाउनलोड

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jul 18, 2023, 12:16 PM IST

CUET PG Result 2023: पीजी कोर्स में एडमिशन लेने के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट अब कभी भी जारी किया जा सकता है, बता दें, जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे यहां दिए गए तरीके से अपना स्कोर चेक कर सकेंगे।

Image

सीयूईटी पीजी रिजल्ट (image - canva)

NTA CUET PG RESULT 2023 अब कभी भी जारी किया जा सकता है, बता दें, आंसर की के खिलाफ 16 जुलाई तक आपत्ति करने का मौका था, अब विंडो बंद की जा चुकी है और इन आपत्तियों पर गौर किया जा रहा है, यदि आपत्ति सही होगी, तो राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी इनमें बदलाव करेगी और रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के अध्यक्ष जगदीश कुमार ने कहा कि सीयूईटी पीजी परिणाम तिथि 2023 जल्द ही घोषित की जाएगी और अंतिम उत्तर कुंजी कुछ दिनों में अपलोड की जाएगी।

एनटीए ने 13 जुलाई को सीयूईटी पीजी उत्तर कुंजी जारी की और उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट- cuet.nta.nic.in के माध्यम से 16 जुलाई तक आंसर की के खिलाफ चुनौती देने का मौका दिया था।

CUET PG Result 2023 How to Check: सीयूईटी पीजी रिजल्ट ऐसे करें चेक

  • उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- cuet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध CUET PG RESULT 2023 लिंक पर क्लिक करें
  • आवश्यक क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करें और सबमिट करें
  • सीयूईटी पीजी 2023 रिजल्ट पीडीएफ स्क्रीन पर आ जाएगा
  • इसे डाउनलोड करें और क्रॉस-चेक करें और इसका प्रिंटआउट ले लें

यूजीसी अध्यक्ष ने ट्वीट किया, ''मुख्य चुनौती की अवधि समाप्त हो गई। एनटीए विषय विशेषज्ञ अब प्रमुख चुनौतियों की समीक्षा करेंगे जिसमें कुछ दिन लगेंगे। जैसे-जैसे यह प्रक्रिया आगे बढ़ेगी, हम आपको संभावित परिणाम घोषणा तिथि के बारे में अपडेट करेंगे।''

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article