एजुकेशन

CUET PG Admit Card 2026: NTA ने जारी किए 6 से 10 मार्च तक की परीक्षा के एडमिट, ऐसे करें डाउनलोड

CUET PG Admit Card 2026 Download: एनटीए ने सीयूईटी पीजी 2026 की परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg/ पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि यह 6 मार्च से 10 मार्च तक होने वाली परीक्षा के एडमिट कार्ड हैं।

Image

सीयूईटी पीजी 2026 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी (Photo- Canva)

CUET PG Admit Card 2026 Download LinkCUET PG Admit Card 2026 Download Link: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 6 मार्च से 110 मार्च तक होने वाली सीयूईटी पीजी 2026 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। 6, 7, 8, 9 और 10 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट से exams.nta.nic.in/cuet-pg/ से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। NTA CUET PG Admit Card Download करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा। एडमिट कार्ड का डायरेक्ट लिंक और आसान चरण नीचे दिए गए हैं।

कब-कब आयोजित होगी सीयूईटी पीजी 2026 परीक्षा

बता दें कि विभिन्न विषयों के पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में प्रवेश के लिए देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 16, 17, 18, 19, 24, 25 और 27 मार्च को परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा दो से 3 शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। जिसमें पहली शिफ्ट का समय सुबह 9 से 10.30 बजे का होगा, दूसरी शिफ्ट का समय दोपहर 12.30 से 2 बजे और तीसरी शिफ्ट का आयोजन शाम 4 बजे से 5.30 बजे तक किया जाएगा।

कैसे करें NTA CUET PG Admit Card 2026 डाउनलोड

CUET PG 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg/ पर जाएं।

होमपेज पर दिए गए लेटेस्ट न्यूज सेक्शन पर क्लिक करें।

लेटेस्ट न्यूज सेक्शन में आपको CUET PG 2026 Admit Card का लिंक नजर आएगा। इस लिंक पर क्लिक करना है।

लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने लॉगिन पेज खुलेगा।

यहां लॉगिन क्रेडेंशियल यानी एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करने के बाद सबमिट करना है।

अब आपकी स्क्रीन पर आपका परीक्षा एडमिट कार्ड आ जाएगा। उम्मीदवार इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट लेना न भूलें।

CUET PG Admit Card 2026 Download Link

उम्मीदवारों को बता दें कि परीक्षा केंद्र पर बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मोबाइल फोन में दिखाया गया एडमिट कार्ड भी मान्य नहीं है। एडमिट कार्ड के साथ उम्मीदवार एक फोटो आईडी अपने साथ जरूर रखें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article