एजुकेशन

CUET PG 2024: बढ़ गई सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि, तुरंत करें चेक

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jan 28, 2024, 07:11 PM IST

CUET PG 2024 Extended Registration Date: सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ा दी गई है, कॉमन यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा 2024 में भाग लेने वाले छात्र यहां से बढ़ी गई या संसोधन तिथि चेक व डाउनलोड कर लें।

Image

सीयूईटी पीजी 2024 नई तारीख

CUET PG 2024 Extended Registration Window: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) 31 जनवरी को स्नातकोत्तर या सीयूईटी पीजी 2024 के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा के लिए विस्तारित पंजीकरण विंडो बंद (CUET PG 2024 Registration Date) कर देगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (CUET PG 2024 Registration Official Website) pgcuet.samarth.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, आवेदन फॉर्म सुधार विंडो 2 से 4 फरवरी तक होगी और परीक्षा शुल्क की अंतिम तिथि 1 फरवरी, रात 11ः50 बजे है।

कब आएगी परीक्षा सिटी स्लिप - CUET PG 2024 Exam City Slip

सीयूईटी पीजी के लिए परीक्षा सिटी स्लिप 4 मार्च को उपलब्ध होगी। एडमिट कार्ड 7 मार्च को ऑनलाइन उपलब्ध कराए जाएंगे। सीयूईटी पीजी 2024 की तारीखें 1128 मार्च हैं। आंसर की 4 अप्रैल को उपलब्ध कराई जाएगी।

सीयूईटी पीजी 2024 पंजीकरण, आवेदन कैसे करें - CUET PG 2024: How to Registration

  • CUET PG की आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in. पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध CUET PG Registration Link पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण कराना होगा।
  • एक बार हो जाने परए खाते में लॉग इन करें।
  • आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।

सीयूईटी पीजी 2024 के लिए आवेदन करने के लिए सीधा लिंक - CUET PG 2024 Extended Registration Link

आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article