एजुकेशन

CUET PG 2024: इंतजार हुआ खत्म, जारी हुई सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए एग्जाम​ सिटी स्लिप, जानें कब आएंगे एडमिट कार्ड

CUET PG 2024 City Intimation Slip OUT, pgcuet.samarth.ac.in: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट सीयूईटी पीजी 2024 सिटी स्लिप pgcuet.samarth.ac.in पर जारी कर दी है। जानें कब है परीक्षा व कब तक आएंगे एडमिट कार्ड

Image

सीयूईटी पीजी 2024 सिटी इंटिमेशन स्लिप

CUET PG 2024 City Intimation Slip Download: सीयूईटी पीजी परीक्षा 2024 में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट जारी हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट, सीयूईटी पीजी 2024 परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार परीक्षा शहर पर्ची को pgcuet.samarth.ac.in से चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

सीयूईटी पीजी परीक्षा 2024 तिथि - CUET (PG) – 2024 Exam Date

सीयूईटी पीजी परीक्षा 2024 का आयोजन 11 मार्च से 25 मार्च तक किया जाना है। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो यहां बताए गए तरीके से एग्जाम सिटी स्लिप चेक करें।

सीयूईटी पीजी 2024 परीक्षा सिटी स्लिप: कैसे डाउनलोड करें - CUET (PG) – 2024 Exam City Slip How to Download

  • पंजीकृत उम्मीदवार pgcuet.samarth.ac.in पर जाएं।
  • लॉगिन पेज पर, अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि से लॉगइन करें।
  • लॉग इन करें और परीक्षा सिटी स्लिप डाउनलोड करें

देखें आधिकारिक नोटिस - CUET (PG) – 2024 Official Notice

एनटीए आधिकारिक नोटिस में लिखा है, ''उम्मीदवारों को परीक्षा के आवंटन के बारे में सूचित करने वाली अग्रिम सूचना पर्ची 11 से 15 मार्च के बीच आयोजित होने वाले परीक्षणों के लिए शहर को pgcuet.samarth.ac.in पर होस्ट किया गया है। उम्मीदवारों को वेबसाइट pgcuet.samarth.ac से अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके इसे जांचना / डाउनलोड करना होगा।

कैसे देखें सीयूईटी पीजी पीडीएफ

  • Public Notice में देखें
  • अब इस लिंक पर क्लिक करें - Advance Intimation of Examination City allotted to the applicants of Common University Entrance Test [CUET (PG) – 2024]

Direct Link for Public Notice

सीयूईटी पीजी 2024 प्रवेश पत्र तिथि- CUET (PG) – 2024 Admit Card Date

सीयूईटी पीजी 2024 एडमिट कार्ड 7 मार्च को जारी होगा। CUET PG परीक्षा तीन पालियों में सुबह 09.00 बजे से 10:45 बजे, दोपहर 12:45 बजे और 2:30 बजे और शाम 4:30 बजे और 6:15 बजे के बीच आयोजित की जाएगी।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article