एजुकेशन

CUET PG 2023: सीयूईटी आवेदन करने की लास्ट डेट, वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर करें अप्लाई

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated May 11, 2023, 04:39 PM IST

CUET PG 2023 Application Last Date: पोस्ट ग्रेजुएशन पाठ्यक्रमों के लिए सीयूईटी यानी कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 और 12 जून 2023 को आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in की मदद से उम्माीदवार अपने आवेदन करने के स्टेप्स को देख सकते हैं।

Image

CUET PG 2023 आवेदन लास्ट डेट

NTA CUET PG 2023: एनटीए यानी राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से आज 11 मई 2023 को CUET PG 2023 रजिस्ट्रेशन खत्म होने वाले हैं। इसके लिए उम्मीदवार सीयूईटी पीजी 2023 यानी कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के लिए सीयूईटी पीजी आधिकारिक साइट cuet.nta.nic.in की मदद से जाकर आवेदन कर सकते हैं। यूनिवर्सिटी अनुदान आयोग अध्यक्ष ममिडाला जगदीश कुमार ने सीयूईटी पीजी 2023 की परीक्षा डेट्स को लेकर घोषणा की है। इसके अलावा पोस्ट ग्रेजुएशन पाठ्यक्रमों के लिए सामान्य यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 और 12 जून 2023 को आयोजित होगी।

अध्यक्ष ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल की मदद से डेट्स को लेकर घोषणा की है। ट्वीट में लिखा गया है, 'कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट CUET PG - 2023 परीक्षा 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 और 12 जून 2023 को आयोजित होगी। उम्मीदवारों को नियमित रूप से NTA वेबसाइट http://nta.ac.in और https://cuet.nta.nic.in परीक्षा संबंधित अपडेट्स के लिए चेक करते रहना चाहिए।

एनटीए सीयूईटी पीजी 2023 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने, एडमिट कार्ड और रिजल्ट घोषित करने की डेट को भी बहुत ही जल्द आधिकारिक वेबसाइट की मदद से जारी कर दिया जाएगा।

CUET PG 2023: सीयूईटी के लिए आवेदन करने के स्टेप्स

स्टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - www.cuet.nta.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2: इसके बाद 'Registration for CUET(PG)-2023' लिंक को क्लिक करें।

स्टेप 3: यहां से रजिस्टर करके अपने फॉर्म को भरें।

स्टेप 4: जरूरी डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करके फीस भुगतान करें।

स्टेप 5: फॉर्म को सब्मिट करने के बाद इसे डाउनलोड कर लें।

स्टेप 6: भविष्य में उपयोग के लिए एक प्रिंटआउट भी निकालकर अपने पास रख लें।

सीयूईटी पीजी 2023 परीक्षा दो घंटे के लिए आयोजित होगी। इसके अलावा परीक्षा को दो पालियों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम को 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। NTA ने अब तक परीक्षा डेट्स, सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड डेट्स को लेकर घोषणा नहीं की है।

प्रभाष रावत
प्रभाष रावत author

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय ... और देखें

End of Article