एजुकेशन

CUET UG Admit card 2023, cuet.samarth.ac.in: जारी हुआ 18 जून को होने वाली सीयूईटी यूजी का एडमिट कार्ड, यहां करें डाउनलोड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 16, 2023, 07:27 PM IST

CUET UG Admit card 2023, cuet.samarth.ac.in: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने सीयूईटी यूजी 2023 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। यहां आवेदन करने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in, nta.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 18 जून को आयोजित की जाएगी।

Image

CUET Admit card 2023: यहां डाउनलोड करें सीयूईटी का एडमिट कार्ड

CUET UG Admit card 2023, cuet.samarth.ac.in: सीयूईटी 2023 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 18 जून 2023 को होने वाली सीयूईटी यूजी 2023 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर (CUET Admit card 2023) दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट cue.samarth.ac.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर (CUET UG Admit card) सकते हैं। ध्यान रहे बिना प्रवेश पत्र के अभ्यर्थियो ंको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

CUET UG Admit card 2023: यहां डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर CUET UG Admit card 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना पंजीकरण संख्या व पासवर्ड दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें या फिर इसकी एक छायाप्रति निकाल लें।

CUET UG Admit Card 2023: एडमिट कार्ड जांच लें

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद, इसमें अपना नाम, पंजीकरण संख्या व अन्य जानकारी अच्छे से जांच लें। यदि इसमें किसी प्रकार की कोई श्रुटि पाई जाती है, तो तुरंत एनटीए को मेल कर सूचित करें। ऐसे अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड उनके द्वारा दर्ज मेल आईडी पर भेजा जाएगा।

CUET UG Admit card 2023: छठा व अंतिम चरण जारी

सीयूईटी यूजी 2023 की परीक्षा कुल 6 चरणों में आयोजित की जा रही है। छठे चरण की अंतिम परीक्षा 18 जून और 23 डून को आयोजित की जाएगी। यहां सफल होने वाले उम्मीदवार डीयू के सर्वश्रेष्ठ कॉलेजों में यूजी और पीजी कोर्सेज के लिए दाखिला ले सकेंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article