CTET Revised Exam Date 2026: बड़ी खबर! 7 और 8 फरवरी को होगी सीटीईटी की परीक्षाएं, यहां देखें रिवाइज्ड शेड्यूल
- Authored by: आदित्य सिंह
- Updated Feb 2, 2026, 09:11 PM IST
CTET Revised Exam Date 2026, CTET Paper 1, Paper 2 Revised Schedule: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन ने सीटीईटी पेपर 1 और पेपर 2 का रिवाइज्ड शेड्यूल जारी कर दिया है। जारी अधिसूचना के मुताबिक परीक्षाएं 7 और 8 फरवरी को आयोजित की जाएंगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना शेड्यूल चेक कर सकते हैं।
CTET Revised Exam Date 2026: यहां देखें सीटीईटी पेपर 1 और पेपर 2 का रिवाइज्ड शेड्यूल
CTET Revised Exam Date 2026, CTET Paper 1, Paper 2 Revised Schedule: सीटीईटी फरवरी की परीक्षाओं को लेकर बड़ी (CTET Revised Exam Date) खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नें केंद्रीय पात्रता परीक्षा फरवरी का रिवाइज्ड शेड्यूल जारी किया है। जारी अधिसूचना के मुताबिक अब परीक्षा एक दिन के बजाए दो दिन आयोजित (CTET Paper 1 & Paper 2 Exam Date 2026) की जाएंगी। पहले सीटीईटी पेपर 1 और पेपर 2, 7 फरवरी को (CTET Paper 1 Exam Date) निर्धारित थी। हालांकि अब परीक्षा 7 और 8 फरवरी दो दिन होगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर रिवाइज्ड शेड्यूल चेक कर सकते हैं।
CTET Paper 1, Paper 2 Exam Date 2026: कब होगी सीटीईटी पेपर 1 और पेपर 2 की परीक्षा
बता दें सीटीईटी फरवरी की परीक्षाएं देशभर के 140 एग्जाम सेंटर्स पर आयोजित की जाएगी। 7 फरवरी को पेपर 2 सुबह 09 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजे तक होगी। जबकि पेपर 1 दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से शाम 5 बजे तक होगी। वहीं 8 फरवरी को पेपर 2 सुबह 09:30 से दोपहर 12 बजे तक होगी और पेपर 1 दोपर 2:30 से शाम 5:00 बजे तक होगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपने परीक्षा का रिवाइज्ड शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

CTET Revised Exam Date 2026, CTET Paper 1, Paper 2 Revised Schedule
CTET Revised Schedule 2026 Check Here
- सबसे पहले ctet.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर CTET Examination On 7th And 8th February 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- परीक्षा का शेड्यूल आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
सीबीएसई ने उम्मीदवारों से अनुरोध किया है कि वे परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटा पहले अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंच जाएं क्योंकि परीक्षा शुरू होने के बाद किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
क्या है सीटीईटी की परीक्षा
सीटीईटी एक राष्ट्रीय स्तर की शिक्षक पात्रता परीक्षा है, जिसका आयोजन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा किया जाता है। यहां पेपर 1 में सफल होने वाले उम्मीदवार कक्षा 1 से 5वीं के लिए व पेपर 2 में सफल होने वाले अभ्यर्थी कक्षा 6 से 8वीं तक पढ़ाने के लिए पात्र माने जाते हैं। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और अन्य केंद्रीय सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए पात्र होते हैं।