सीटीईटी रिजल्ट और फाइनल आंसर की कैसे करें डाउनलोड? वेबसाइट ctet.nic.in करें चेक
सीटीईटी रिजल्ट और फाइनल आंसर की कैसे करें डाउनलोड? वेबसाइट ctet.nic.in करें चेक
सीटीईटी दिसंबर परीक्षा (CTET December Exam 2022) का आयोजन 28 दिसंबर से 7 फरवरी 2023 तक किया गया था। वहीं, परीक्षा की प्रारंभिक आंसर की (CTET Answer Key 2023) 14 फरवरी को पब्लिश हुई थी और आपत्ति के लिए ऑब्जेक्शन विंडो 17 फरवरी, 2023 को बंद हुई थी। अब बोर्ड आपत्तियों पर विचार करने के बाद फाइनल आंसर की (CTET Final Answer Key 2023) जारी करेगा। रिजल्ट की बात करें तो सीबीएसई फरवरी के अंत तक सीटीईटी के नतीजे घोषित कर सकता है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
सीटीईटी परीक्षा (CTET December Result 2023) में सफल होने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा। जबकि, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को कम से कम 55 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी है। बता दें परीक्षा में सफल अभ्यर्थी सरकारी स्कूलों में शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए योग्य माने जाते हैं। सीटीईटी रिजल्ट से जुड़े ऐसे ही तमाम अपडे्ट के लिए इस लाइव ब्लॉग के साथ बने रहें।
