CTET Result 2023, CTET December Result 2023: सीटीईटी रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। केंद्रीय माध्यामिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था तो आधिकारकि वेबसाइट पर अपने नतीजे देख सकेंगे। इसके अलावा यहां भी रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
CTET Exam Date 2023: सीटीईटी एग्जाम की डेट
सीटीईटी दिसंबर परीक्षा का आयोजन 28 दिसंबर से 7 फरवरी 2023 तक किया गया था। परीक्षा सुबह 9:30 से 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से 5 बजे तक ऑनलाइन मोड में हुई थी। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब बेसब्री से अपने नतीजे का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि बोर्ड रिजल्ट से पहले परीक्षा की प्रारंभिक उत्तर कुंजी जारी करेगा। जिन पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल आंसर की और रिजल्ट होगा।
CTET Result 2023 Date: कब आएगी आंसर की और रिजल्ट
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीटीईटी परीक्षा का रिजल्ट मार्च के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। जबकि, फरवरी के अंत तक उत्तर कुंजी जारी होने की संभावना है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। सीटीईटी दिसंबर रिजल्ट पर अपडेट आते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।
How to download CTET Result 2023
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
- फिर सीटीईटी दिसंबर रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- अभ्यर्थी सीटीईटी रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
सीटीईटी पेपर 1 का आयोजन कक्षा 1 से 5 तक और पेपर 2 का आयोजन कक्षा 6 से 8 तक शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए किया जाता है। इस साल सीटीईटी परीक्षा में लगभग 32.45 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। जिनके नतीजे जल्द ही जारी किए जाएंगे। परीक्षा से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।
