CTET July Admit Card 2024 Date, Kab Aayega: सीटीईटी जुलाई 2024 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन ने केंद्रीय पात्रता परीक्षा जुलाई के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर (CTET July Admit Card 2024 Release Date) दिया है। कयास लगाया जा रहा है कि इस माह के अंत तक यानी 30 जून तक एडमिट कार्ड भी जारी कर (CTET July Admit Card 2024 Kab Aaega) दिया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
CTET July 2024 Exam Date: कब होगी परीक्षाएं
बता दें इस बार सीटीईटी की परीक्षा 7 जुलाई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में ऑफलाइन मोड में निर्धारित होगी। पहली पाली में कक्षा 1 से 5वीं तक यानी प्राइमरी शिक्षकों के लिए परीक्षाएं सुबह 9 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजे तक होगी। जबकि सेकेंड शिफ्ट में अपर प्राइमरी के लिए परीक्षाएं दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 2:30 घंटे का समय दिया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे।CTET July Admit Card 2024 Download
- सबसे पहले CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर CTET July Paper 1 & Paper 2 Admit Card 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर अपने प्रवेश पत्र की एक छायाप्रति निकाल लें।
CTET July Admit Card 2024 Download: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम (Candidate Name)
- पिता का नाम (Fathers Name)
- डेट ऑफ बर्थ (DOB)
- परीक्षा केंद्र का नाम (Exam Centre Name)
- परीक्षा केंद्र का शहर (Exam Centre City, Address)
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ (Passport Size Photograph)
- हस्ताक्षर (Signature)
