UP BEd JEE Result 2024 Topper: यूपी बीएड जेईई में मनोज कुमार ने मारी बाजी, इतने नंबर लाकर किया टॉप

UP BEd JEE Result 2024 Topper: यूपी बीएड ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट आज यानी 25 जून को आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी यूपी बीएड जेईई रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

UP BEd JEE Result 2024 Topper List: यूपी बीएड जेईई रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से यूपी बीएड ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट (UP BEd JEE Result 2024) आज यानी 25 जून को जारी कर दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करके नतीजे देख सकते हैं। बता दें कि यूपी बीएड जेईई रिजल्ट 2024 के साथ ही टॉपर का नाम (UP BEd JEE Topper 2024) भी घोषित किया गया है।

UP BEd JEE Result 2024 Topper

UP BEd JEE Result 2024 Topper

UP BEd JEE Topper 2024 Name: मनोज कुमार ने मारी बाजी

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यूपी बीएड ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम में इस साल मनोज कुमार ने पहली रैंक हासिल की है। उन्होंने इस परीक्षा में 400 में से कुल 344.67 अंक प्राप्त किए हैं। इस साल यूपी बीएड में अलीगढ़ का बोल बाला रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टॉप 10 सूची में अलीगढ़ की कुमारी दीक्षा ने 5वीं, अंजली राय ने 6वीं, हर्षिता ने 9वीं और आवेश कुमार ने 10वीं रैंक हासिल की है। सभी अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

End of Feed