CTET Exam 2022, CTET 2022 Admit Card: सीटीईटी एग्जाम 2022 की तारीख को लेकर लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म होनो जा रहा है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की तरफ से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) की तारीख का ऐलान किसी भी वक्त किया जा सकता है। जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से परीक्षा का नोटिस चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी सीटीईटी एग्जाम डेट (CTET Exam Date) नोटिस की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
CTET 2022: सीटीईटी परीक्षा की तारीख जल्द
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीटीईटी 2022 की डेट आज यानी 16 दिसंबर या कल 17 दिसंबर को घोषित की जा सकती है। चूंकि, परीक्षा दिसंबर में शुरू हो सकती है। ऐसे में एग्जाम के 10 दिन पहले सटीक तारीख का ऐलान किए जाने की संभावना है। हालांकि, इस संबंध में बोर्ड की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
CTET Exam 2022: कब आएगा एडमिट कार्ड
अगर सीटीईटी एग्जाम 2022 दिसंबर में शुरू होता है तो इसके लिए एडमिट कार्ड भी जल्द ही जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी होगा। अभ्यर्थी एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। अपडेट आते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।
How to download CBSE CTET Admit Card 2022: ऐसे डाउनलोड करें सीटीईटी एडमिट कार्ड
- सबसे पहले सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद होम पेज पर CTET December Admit Card 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड सहित अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
- अब अभ्यर्थी सीटीईटी एडमिट कार्ड 2022 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
CTET December 2022: वेबसाइट पर रखें नजर
सीटीईटी परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है। इससे पहले यह परीक्षा 16 दिसंबर 2021 से 21 जनवरी 2022 तक आयोजित की गई थी और इसका रिजल्ट मार्च में जारी किया गया। सीटीईटी परीक्षा 2022 से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए यहां और आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
