CTET City Slip 2024, CTET City Intimation Slip 2024: सीटीईटी 2024 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (CTET City Slip 2024) खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए सिटी एग्जामिनेशन स्लिप जारी कर (CTET City Intimation Slip 2024) दी है। यहां आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीद है कि परीक्षा से तीन से चार दिन पहले एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा।
CTET Exam Date 2024: सीटीईटी एग्जाम डेट
बता दें इस बार केंद्रीय पात्रता परीक्षा 21 जनवरी 2024 को आयोजित करवाई जाएगी। परीक्षाएं दो शिफ्ट में निर्धारित होंगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 09 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षाएं दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक निर्धारित होगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए सीटीईटी एग्जाम सिटी इंटिमेशनल स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।CTET Exam City Intimation Slip 2024 Download
- ctet.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर CTET Exam City Intimation Slip 2024 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- सिटी स्लिप आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
CTET Admit Card 2024: कब जारी होगा एडमिट कार्ड
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीटीईटी परीक्षा से तीन से चार दिन पहले एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। प्रवेश पत्र जार होने के बाद ऑफिशियल साइट पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। ध्यान रहे अभ्यर्थियों को बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना ना भूलें।
