एजुकेशन

CTET Answer Key 2024: सीटीईटी दिसंबर परीक्षा की आंसर की, इस लिंक से डायरेक्ट कर सकेंगे डाउनलोड

CTET Answer Key 2024, CTET December Answer Key 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड किसी भी वक्त सीटीईटी दिसंबर परीक्षा की आंसर की जारी कर (CTET Answer Key) सकता है। प्रारंभिक उत्तरकुंजी जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां सीटीईटी दिसंबर की आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

CTET Answer Key 2024: यहां डाउनलोड करें सीटीईटी दिसंबर परीक्षा की आंसर की

CTET Answer Key 2024, CTET December Answer Key 2024: सीटीईटी दिसंबर 2024 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड किसी भी वक्त केंद्रीय पात्रता परीक्षा दिसंबर 2024 की आंसर की जारी कर (CTET Answer Key 2024) सकता है। प्रारंभिक उत्तर कुंजी जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर उपलब्ध करवा (CTET December Answer Key 2) दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां अपनी आंसर की डाउनलोड (CTET Paper 1 Answer Key) कर सकेंगे। इसके लिए आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज (CTET Paper 2 Answer Key) करना होगा।

CTET Answer Key 2024: कब आयोजित की गई थी परीक्षा

बता दें सीटीईटी दिसंबर परीक्षा 14 दिसंबर 2024 को निर्धारित थी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली की परीक्ष सुबह 9 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजे तक थी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक थी। यहां बहुवैकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे। प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प थे। प्रश्नपत्र हिंदी इंग्लिश दोनों भाषा में उपलब्ध था। आंसर की जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे।

CTET December Answer Key 2024: यहां डाउनलोड करें आंसर की

  • सबसे पहले ctet.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर CTET December Answer Key 2024 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना Registration Number व Password दर्ज करें।
  • प्रारंभिक उत्तर कुंजी आपके स्क्रीन पर आ जाएगी।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

CTET December Answer Key: प्रश्नानुसार आपत्ति शुल्क

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आंसर की ऑफिशियल वेबसाइट पर तीन से चार दिनों के लिए उपलब्ध होगी। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को पर्याप्त समय दिया जाएगा। हालांकि इसके लिए अभ्यर्थियों को प्रति प्रश्न 1000 रुपये का भुगतान करना होगा।

CTET December Answer Key 2024 Download: कब जारी होगा सीटीईटी दिसंबर का रिजल्ट

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन जनवरी के पहले सप्ताह तक सीटीईटी दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर सकता है। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article