एजुकेशन

CTET Admit Card 2024 Date: इस तारीख को होगी सीटीईटी परीक्षा, जानें कब तक आएगा एडमिट कार्ड

CTET Admit Card 2024 Kab Aayega (CTET एडमिट कार्ड 2024 सरकारी रिजल्ट): केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जल्द ही जारी किया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Image

CTET Admit Card 2024 Date

CTET Admit Card 2024 Kab Aayega (CTET एडमिट कार्ड 2024 सरकारी रिजल्ट): केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी सीटीईटी एडमिट कार्ड 2024 की डायरेक्ट लिंक भी उफलब्ध करवा दी जाएगी।

CTET Exam 2024 Date: कब व कैसे होगी परीक्षा

बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, सीटीईटी एग्जाम का आयोजन 15 दिसंबर 2024 (रविवार) को देशभर के 136 शहरों में किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा।

CTET Admit Card 2024 Date: कब आएगा एडमिट कार्ड

सीटीईटी एडमिट कार्ड जारी होने की सटीक तारीख का ऐलान फिलहाल नहीं किया गया है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एडमिट कार्ड परीक्षा के एक सप्ताह पहले जारी कर दिया जाएगा। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित कर दिया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड की डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

How to download CTET Admit Card 2024

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर सीटीईटी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

CBSE CTET Exam 2024: ऐसे होगी परीक्षा

एग्जाम पैटर्न की बात करें तो सीटीईटी पेपर 1 में चाइल्ड डेवलपमेंट और पेडागॉजी, लैंग्वेज 1, लैंग्वेज 2 मैथ्स और एनवायरमेंटल स्टडीज से 150 अंक के 150 सवाल होंगे। जबकि, पेपर 2 में चाइल्ड डेवलपमेंट और पेडागॉजी, लैंग्वेज 1, लैंग्वेज 2 के अलावा मैथ्स / साइंस / सोशल साइंस से 150 अंक के 150 सवाल होंगे। प्रत्येक पेपर हल करने के लिए 150 मिनट का समय दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article