एजुकेशन

CTET 2026 Admit Card: इंतजार होगा खत्म! इस डेट तक जारी हो सकता है सीटेट एडमिट कार्ड, डाउनलोड करने के लिए तैयार रखें ये डिटेल्स

CTET 2026 Admit Card: सीबीएससई द्वारा सीटेट 2026 परीक्षा की तिथियों में बदलाव किया गया है। अब परीक्षा का आयोजन 7 और 8 फरवरी को किया जाएगा, जिसके एडमिट कार्ड बोर्ड द्वारा परीक्षा से 2 दिन पहले जारी किए जाएंगे।

CTET 2026 Admit Card

सीटेट 2026 एडमिट कार्ड कब होंगे जारी

CTET 2026 Admit Card: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता यानी CTET 2026 परीक्षा का आयोजन पहले 8 फरवरी को होना था, लेकिन अब परीक्षा 7 फरवरी और 8 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। बता दें कि इस साल उम्मीदवारों द्वारा किए गए आवेदनों की संख्या को ध्यान में रखते हुए इस परीक्षा को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए CTET 2026 एग्जाम 2 दिन करने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में CBSE द्वारा आधिकारिक नोटिस और परीक्षा के समय की जानकारी दी गई है। लेकिन इस बीच CTET परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। सभी उम्मीदवार केवल एक सवाल कर रहे हैं कि CTET 2026 Admit Card कब आएगा।

कब आएगा CTET 2026 का एडमिट कार्ड

CTET 2026 परीक्षा का एडमिट कार्ड आमतौर परीक्षा से दो दिन पहले आएगा। इसका अर्थ यह है कि जिन उम्मीदवारों की परीक्षा 7 फरवरी को होगी, उनका एडमिट कार्ड 5 फरवरी को आएगा और जिनकी परीक्षा संभवतः 8 फरवरी को होने वाली है उनका एडमिट कार्ड 6 फरवरी को जारी किया जाएगा। परीक्षा की तिथियों और एडमिट कार्ड जारी होने के समय को देखते हुए सीटेट परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को CTET की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह है।

क्या है सीटेट परीक्षा के पूरा शेड्यूल

सीटेट परीक्षा डेटपेपरसमय
7 फरवरी 2026 IIसुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे
7 फरवरी 2026I दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे
8 फरवरी 2026II सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे
8 फरवरी 2026I दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे
ये भी पढ़ें - RRB Section Controller: आरआरबी ने जारी की सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप, यहां से करें डाउनलोड

कैसे करें CTET Admit Card 2026 Download

1. सीटेट परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवार आधिकारिक वबेसाइट ctet.nic.in पर जाएं।

2. आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी होने के बाद एक लिंक दिखेगा 'CTET Admit Card 2026'। इस लिंक पर क्लिक करें।

3. लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया लॉगिन पेज खुलेगा।

4. उम्मीदवार इस लॉगिन पेज पर एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और दिए गए कैप्चा कोड को भरें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

5. सबमिट करने के बाद आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड आ जाएगा।

5. उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट लेना न भूलें।

बता दें कि बिना एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी के उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटा आईडी (आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस और पैन कार्ड) ले जाना अनिवार्य है।

सीटेट परीक्षा पास करने के न्यूनतम अंक

सीबीएसई द्वारा आयोजित की जा रही सीटेट 2026 के लिए जनरल श्रेणी के उम्मीदवारों को 150 में से कम से कम 90 अंक यानी 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। जबकि एससी, एसट उम्मीदवारों को परीक्षा पास करने के लिए 150 में 82 अंक यानी 55 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

varsha kushwaha
varsha kushwaha author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article