बिजनेस

Central Government Holidays List 2027: नए साल 2027 में कब-कब बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर, देखें छुट्टियों का पूरा कैलेंडर

Central Government Holidays List 2027: केंद्र सरकार ने 2027 का छुट्टियों का कैलेंडर जारी किया है। दिल्ली कार्यालयों में 17 अनिवार्य और 2 प्रतिबंधित छुट्टियां होंगी, जबकि बाहर के दफ्तरों में 14 अनिवार्य व 3 वैकल्पिक अवकाश मिलेंगे।

Image

2027 में सेंट्रल गवर्मेंट के ऑफिस की छुट्टियां

Photo : iStock

Central Government Holidays List 2027 : केंद्र सरकार ने साल 2027 के लिए अपने प्रशासनिक कार्यालयों की छुट्टियों का आधिकारिक कैलेंडर जारी कर दिया है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) के दिशा-निर्देशों के मुताबिक, कर्मचारियों को पूरे साल के दौरान अनिवार्य (Gazetted), वैकल्पिक (Optional) और प्रतिबंधित (Restricted) छुट्टियों का लाभ मिलेगा। दिल्ली-नई दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में स्थित कार्यालयों के लिए छुट्टियों के नियम अलग-अलग तय किए गए हैं।

दिल्ली और बाहर के दफ्तरों के लिए क्या हैं नियम?

नियमों के अनुसार, दिल्ली और नई दिल्ली स्थित केंद्र सरकार के प्रशासनिक कार्यालयों में कुल 17 राजपत्रित (अनिवार्य) छुट्टियां रहेंगी। इसके अलावा, यहां के कर्मचारी प्रतिबंधित छुट्टियों (RH) की लिस्ट में से अपनी पसंद की कोई भी दो छुट्टियां ले सकेंगे। वहीं, दिल्ली से बाहर अन्य राज्यों में स्थित केंद्रीय कार्यालयों में 14 अनिवार्य छुट्टियां तय की गई हैं। इन दफ्तरों के कर्मचारियों को 12 वैकल्पिक छुट्टियों की लिस्ट में से 3 अतिरिक्त छुट्टियां चुनने का विकल्प मिलेगा, जिनका अंतिम चयन संबंधित राज्य की 'केंद्रीय सरकारी कर्मचारी कल्याण समन्वय समिति' करेगी। एक बार राज्य स्तर पर यह लिस्ट जारी होने के बाद इसमें कोई बदलाव नहीं होगा।

साल 2027 की 14 अनिवार्य (अनिवार्य राष्ट्रीय व प्रमुख) छुट्टियां

देश भर के केंद्रीय कार्यालयों में लागू होने वाली 14 प्रमुख छुट्टियों में गणतंत्र दिवस (26 जनवरी, मंगलवार), ईद-उल-फितर (10 मार्च, बुधवार), गुड फ्राइडे (26 मार्च, शुक्रवार), महावीर जयंती (19 अप्रैल, सोमवार), ईद-उल-जुहा (17 मई, सोमवार) और बुद्ध पूर्णिमा (20 मई, गुरुवार) शामिल हैं। इसके बाद मुहर्रम (16 जून, बुधवार), स्वतंत्रता दिवस व ईद-ए-मिलाद (15 अगस्त, रविवार), महात्मा गांधी जयंती (2 अक्टूबर, शनिवार), दशहरा (9 अक्टूबर, शनिवार), दीपावली (29 अक्टूबर, शुक्रवार), गुरु नानक जयंती (14 नवंबर, रविवार) और क्रिसमस (25 दिसंबर, शनिवार) को अवकाश रहेगा।

2027 में केंद्र सरकार की अनिवार्य छुट्टियां

  • गणतंत्र दिवस - 26 जनवरी (मंगलवार)
  • स्वतंत्रता दिवस - 15 अगस्त (रविवार)
  • महात्मा गांधी जयंती - 2 अक्टूबर (शनिवार)
  • बुद्ध पूर्णिमा - 20 मई (गुरुवार)
  • क्रिसमस - 25 दिसंबर (शनिवार)
  • दशहरा (विजयादशमी) - 9 अक्टूबर (शनिवार)
  • दीवाली (दीपावली) - 29 अक्टूबर (शुक्रवार)
  • गुड फ्राइडे - 26 मार्च (शुक्रवार)
  • गुरु नानक जयंती - 14 नवंबर (रविवार)
  • ईद-उल-फितर - 10 मार्च (बुधवार)
  • ईद-उल-जुहा - 17 मई (सोमवार)
  • महावीर जयंती - 19 अप्रैल (सोमवार)
  • मुहर्रम - 16 जून (बुधवार)
  • पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन (ईद-ए-मिलाद) - 15 अगस्त (रविवार)

दिल्ली-एनसीआर के दफ्तरों में मिलेंगी ये 3 अतिरिक्त छुट्टियां

दिल्ली और नई दिल्ली के प्रशासनिक कार्यालयों में ऊपर दी गई 14 छुट्टियों के अलावा तीन अन्य त्योहारों पर भी अनिवार्य अवकाश रहेगा। इनमें होली (23 मार्च, मंगलवार), राम नवमी (15 अप्रैल, गुरुवार) और जन्माष्टमी (25 अगस्त, बुधवार) शामिल हैं। इस तरह राजधानी के केंद्रीय कर्मचारियों को कुल 17 राजपत्रित छुट्टियां मिलेंगी।

12 वैकल्पिक और 32 प्रतिबंधित छुट्टियों का विकल्प

दिल्ली से बाहर के कार्यालयों के लिए तय की गई 12 वैकल्पिक छुट्टियों की लिस्ट में दशहरे का एक अतिरिक्त दिन, होली, जन्माष्टमी, रामनवमी, महाशिवरात्रि, गणेश चतुर्थी, मकर संक्रांति, रथयात्रा, ओणम, पोंगल, बसंत पंचमी और छठ पूजा, करवा चौथ व बैसाखी जैसे क्षेत्रीय पर्व शामिल हैं। दूसरी ओर, प्रतिबंधित छुट्टियों (RH) की लंबी लिस्ट में नए साल का दिन (1 जनवरी), मकर संक्रांति (14 जनवरी), पोंगल (15 जनवरी), बसंत पंचमी (11 फरवरी), महाशिवरात्रि (6 मार्च), रक्षा बंधन (17 अगस्त), गणेश चतुर्थी (4 सितंबर), दशहरा सप्तमी से महानवमी (6-8 अक्टूबर), करवा चौथ (18 अक्टूबर), गोवर्धन पूजा (30 अक्टूबर), भाई दूज (31 अक्टूबर) और छठ पूजा (4 नवंबर) जैसे 32 प्रमुख दिन शामिल हैं, जिनमें से कर्मचारी कोई दो चुन सकते हैं।

2027 में दिल्ली और नई दिल्ली में केंद्र सरकार की छुट्टियां

  • गणतंत्र दिवस: 26 जनवरी (मंगलवार)
  • ईद-उल-फितर: 10 मार्च (बुधवार)
  • होली: 23 मार्च (मंगलवार)
  • गुड फ्राइडे: 26 मार्च (शुक्रवार)
  • राम नवमी: 15 अप्रैल (गुरुवार)
  • महावीर जयंती: 19 अप्रैल (सोमवार)
  • ईद-उल-जुहा (बकरीद): 17 मई (सोमवार)
  • बुद्ध पूर्णिमा: 20 मई (गुरुवार)
  • मुहर्रम: 16 जून (बुधवार)
  • स्वतंत्रता दिवस: 15 अगस्त (रविवार)
  • मिलाद-उन-नबी या ईद-ए-मिलाद (पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन): 15 अगस्त (रविवार)
  • जन्माष्टमी (वैष्णव): 25 अगस्त (बुधवार)
  • महात्मा गांधी का जन्मदिन: 2 अक्टूबर (शनिवार)
  • दशहरा (विजयादशमी): 9 अक्टूबर (शनिवार)
  • दीवाली (दीपावली): 29 अक्टूबर (शुक्रवार)
  • गुरु नानक का जन्मदिन: 14 नवंबर (रविवार)
  • क्रिसमस: 25 दिसंबर (शनिवार)

औद्योगिक संस्थानों, बैंकों और वीकेंड पर पड़ने वाली छुट्टियों के नियम

केंद्र सरकार के औद्योगिक, वाणिज्यिक और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में साल 2027 में अधिकतम 16 छुट्टियां होंगी, जिनमें तीन राष्ट्रीय पर्व (26 जनवरी, 15 अगस्त और 2 अक्टूबर) अनिवार्य हैं। वहीं, बैंकों की छुट्टियां वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग के निर्देशों के अनुसार तय होंगी। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि अगर कोई त्योहार रविवार या किसी साप्ताहिक अवकाश के दिन पड़ता है (जैसे 2027 में स्वतंत्रता दिवस और गुरु नानक जयंती रविवार को हैं), तो उसके बदले कोई अतिरिक्त वैकल्पिक छुट्टी नहीं दी जाएगी। इसके अलावा, चांद दिखने के आधार पर मुस्लिम त्योहारों की तारीखों में बदलाव संभव है, और जिन राज्यों में दिवाली से एक दिन पहले नरक चतुर्दशी (28 अक्टूबर) को मुख्य अवकाश होता है, वहां के केंद्रीय दफ्तर उसी दिन दिवाली की छुट्टी मना सकेंगे।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article