एजुकेशन

RRB Section Controller: आरआरबी ने जारी की सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप, यहां से करें डाउनलोड

RRB Section Controller Exam City: आरआरबी ने सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप rrb.digialm.com पर जारी कर दी है। भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार यहां दिए डायरेक्ट लिंक से इस परीक्षा शहर पर्ची को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

rrb

आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप

RRB Section Controller City Intimation Slip 2026: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। आरआरबी ने इसे rrb.digialm.com पर जारी किया है। इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इस लेख से परीक्षा शहर पर्ची चेक व डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक पा सकेेंगे।

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) सेक्शन कंट्रोलर एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 डाउनलोड करने के लिए आपको RRB की ऑफिशियल रीजनल वेबसाइट पर जाना होगा।

RRB Section Controller Exam Date

रेलवे इस परीक्षा का आयोजन 11 फरवरी 2026 से 12 फरवरी 2026 तक करेगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करना जरूरी है, क्योंकि इससे पता चलेगा कि आपको परीक्षा देने किस शहर में जाना है।

बता दें, ये एडमिट कार्ड नहीं है, केवल परीक्षा शहर की जानकारी है। ताकि उम्मीदवार जल्द से जल्द अपने यात्रा का प्रबंध कर सकें। अभी प्रवेश पत्र जारी होने की जानकारी नहीं आई है।

सिटी स्लिप स्टेटस03 फरवरी 2026 को हुई जारी
परीक्षा की तारीखें11 फरवरी 2026 से 12 फरवरी 2026
आधिकारिक वेबसाइटrrbcdg.gov.in (या क्षेत्रीय RRB साइट)
एडमिट कार्ड जारीपरीक्षा की तारीख से 4 दिन पहले (लगभग 7-8 फरवरी 2026)
कुल रिक्तियां368 पद
RRB Section Controller Exam City Slip में क्या होगी जानकारी?

सिटी इंटिमेशन स्लिप में निम्नलिखित जानकारी जरूर चेक करें

  • अलॉट किया गया एग्जाम शहर और राज्य
  • निर्धारित एग्जाम की तारीख
  • शिफ्ट का समय (सुबह/दोपहर/शाम)
  • एग्जाम सेंटर पर रिपोर्टिंग का समय
  • गेट बंद होने का समय
  • उम्मीदवार का नाम और रजिस्ट्रेशन नंबर
  • कैटेगरी (SC/ ST/ OBC/ जनरल/EWS)
  • PwBD स्टेटस (अगर लागू हो)

कैसे होगा चयन

ध्यान रहे, योग्य आवे कों का चुनाव CBT + CBAT + दस्तावेज सत्यापन + चिकित्सा परीक्षण के जरिये किया जाएगा।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article