
सीटीईटी परीक्षा रिजल्ट कब तक हो रहा जारी? वेबसाइट ctet.nic.in से देखें लेटेस्ट अपडेट
सीबीएसई यानी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड Central Board of Secondary Education (CBSE) की ओर से सीटेट की आंसर की (CTET Answer Key 2023) को इस सप्ताह जारी किया जा चुका है और अब उम्मीदवारों को यह उम्मीद है कि जल्द ही परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। गौरतलब है कि की ओर से पेपर 1 और पेपर 2 के लिए आंसर की के साथ रिस्पॉन्स शीट भी जारी हुई थी, जिसे सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट की मदद से जाकर देखा जा सकता है। इसके अलावा जो उम्मीदवार सीटीईटी (CTET) 2023 के दिसंबर सेशन का हिस्सा बने थे, वह अब CTET Answer Key 2023 को भी डाउनलोड कर सकते हैं।बता दें कि CTET 2023 परीक्षा सीबीएसई की ओर से 28 दिसंबर 2022 से 7 फरवरी 2023 तक आयोजित हुई थी और बोर्ड की ओर से सिर्फ सात दिन में ऑफिशियल आंसर की यानी आधिकारिक उत्तर कुंजी को रिलीज किया गया था। इसके अलावा यह फाइनल आंसर की नहीं है, प्रोविजनल आंसर की जारी किए जाने के बाद अब भी अंतिम आंसर की को जारी किए जाने का इंतजार है। यानी फिलहाल आंसर की में बदलाव का मौका है और इसके बाद दोबारा से जो आंसर की जारी होगी, वह सीटीईटी की फाइनल आंसर की होगी।जिन उम्मीदवारों को आंसर की के जवाबों पर आपत्ति है वह आधिकारिक वेबसाइट की मदद से ऑब्जेक्शन भी उठा सकते हैं। आंसर की को चुनौती देने की डेट 14 फरवरी से 17 फरवरी के बीच है, यानी अब इसके लिए मौका खत्म हो गया है और कभी भी फाइनल आंसर की रिलीज हो सकती है। बोर्ड की ओर से आपत्ति उठाने की फीस एक हजार रुपये थी लेकिन अगर उम्मीदवार की ओर से उठाई गई आपत्ति सही पाई जाती है तो फीस को रिफंड कर दिया जाएगा।