इसी महीने आ सकता है सीटेट परीक्षा का परिणाम, यहां देखिए क्या है अपडेट
इसी महीने आ सकता है सीटेट परीक्षा का परिणाम, यहां देखिए क्या है अपडेट
CTET 2023 परीक्षा CBSE द्वारा 28 दिसंबर 2022 से 7 फरवरी 2023 तक आयोजित की गई थी और बोर्ड ने केवल सात दिनों में आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी कर दी थी। हालांकि यह फाइनल आंसर की नहीं थी, इसे अनंतिम आंसर की के रूप में लेने की जरूरत है, जिसका मतलब है कि अभी आंसर की में संशोधन के अवसर हैं और दोबारा से जो आंसर की जारी की जाएगी, वह सीटेट फाइनल आंसर की होगी।
उम्मीदवार जिसे उत्तर कुंजी की वैधता के बारे में कोई आपत्ति है, वह इसे 14 फरवरी से 17 फरवरी तक चुनौती दे सकते थे, यानी अब मौका खत्म हो गया है और कभी भी फाइनल आंसर की जारी की जा सकती है। बोर्ड द्वारा आपत्ति उठाने की फीस ₹1,000 रखी गई थी, लेकिन जिनके द्वारा उठाई गई आपत्ति सही व वैध होगी, उसके पैसे रिफंड कर दिए जाएंगे।
