CSIR UGC NET Final Answer Key 2025: सीएसआईआर यूजीसी नेट एग्जाम में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (CSIR) यूजीसी नेट परीक्षा की फाइनल आंसर-की आज यानी 20 अगस्त को जारी कर दी गई है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in से फाइनल आसंर-की डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी सीएसआईआईआर यूजीसी नेट फाइनल आंसर-की 2025 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
सीएसआईआर यूजीसी नेट एग्जाम का आयोजन 28 जुलाई 2025 को ऑनलाइन मोड में किया गया था। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक हुई थी। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 1 अगस्त को जारी की गई और अभ्यर्थियों को 3 अगस्त तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज कराने का समय दिया गया था। इस आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद अब फाइनल आंसर-की जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में सीएसआईआर यूजीसी नेट फाइनल आंसर-की 2025 डाउलनोड कर सकते हैं।
How to download CSIR UGC NET Final Answer Key 2025
- सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर सीएसआईआर यूजीसी नेट आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुल जाएगा।
- आप इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
CSIR UGC NET Result 2025: किसी भी वक्त आ सकता है रिजल्ट
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एनटीए की ओर सीएसआईआर यूजीसी नेट रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। साथ ही रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि लेटेस्ट अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
